छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट मुंबई पर उस समय हड़कंप मच गया, जब इंडिगो की एक फ्लाइट के टॉयलेट में ‘डेंजर’ लिखा हुआ टिश्यू पेपर मिला। यह घटना उस समय सामने आई, जब इंडिगो की फ्लाइट संख्या 911 अगली उड़ान के लिए तैयार की जा रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा के मद्देनजर जरूरी कदम उठाए गए। इसके साथ ही बम निरोधक दस्ते को भी बुलाया गया, जिसने फ्लाइट और आसपास के क्षेत्र की गहन जांच की।
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बन गया, जब इंडिगो की एक फ़्लाइट में सुरक्षा को लेकर मिले एक संदिग्ध अलर्ट की सूचना झूठी निकली।
इंडिगो की एक फ्लाइट के टॉयलेट में ‘डेंजर’ लिखा हुआ टिश्यू पेपर मिला। प्लेन के टॉइलट के बाहर से एक टिश्यू मिला, जिस पर खतरा लिखा था। जैसे ही यह जानकारी सामने आई, सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं और पूरे मामले को गंभीरता से लिया गया। एयरपोर्ट स्टाफ ने तुरंत इस संदिग्ध जानकारी की सूचना मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम और नजदीकी पुलिस स्टेशन को दी।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस तरह की घटनाओं को हल्के में नहीं लिया जा सकता, क्योंकि इससे यात्रियों और पुलिस एयरपोर्ट की सुरक्षा पर असर पड़ सकता है। मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
मुंबई पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि टिश्यू पेपर पर ‘डेंजर’ किसने और क्यों लिखा। इसके लिए एयरपोर्ट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी की पहचान की जा सके।
जांच पूरी होने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली और इसे एक शरारती हरकत माना जा रहा है। जांच के दौरान विमान के टॉयलेट और अन्य हिस्सों की बारीकी से तलाशी ली गई। लेकिन, किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई। एक समय ऐसा आया कि पैनिक की स्थिति बन गई. फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और एयरपोर्ट पर सभी सेवाएं सामान्य रूप से जारी हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

