संजय विश्वकर्मा, उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया से बड़ी खबर सामने आई है, यहां सामान्य वन मंडल में बाघ की मौत से हड़कंप मच गया। छत-विक्षत अवस्था में बाघ का शव मिला है। करंट लगने से टाइगर की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। जिला मुख्यालय से महज 8 किलोमीटर दूर ही बाघ का शव मिला है। 

READ MORE: रोजगार सहायकों के नियमितीकरण का मामलाः 2 साल बाद फाइनल स्टेज पर पहुंचा, HC ने 4 सप्ताह में सरकार से जवाब पेश करने कहा

इधर घटना के बाद अधिकारियों ने चुप्पी साध ली है। इस मामले में अब तक कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। बता दें कि जिले में PCCF वाइल्ड लाइफ भोपाल के द्वारा बाघ के शिकार को लेकर अलर्ट  जारी किया गया था। लेकिन अलर्ट जारी होने के बाद भी वर्ष 2026 में अब तक करंट लगने से कुल 3 बाघों की मौत हो चुकी है। 

सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला मौके पर पहुंच गया और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी की गई है। जंगल में आसपास के इलाके में सर्चिंग की गई है, वहीं इलाके को सील कर दिया गया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m