Pappu Yadav News: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की जमानत याचिका पर आज सोमवार (9 फरवरी) को कोर्ट में सुनवाई होनी है। पप्पू यादव को पटना पुलिस ने 31 साल पुराने मामले में गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। गिरफ्तारी के बाद से ही पप्पू यादव अस्पताल में भर्ती थे हालांकि देर रात उन्हें पीएमसीएच में मेडिकल चेकअप के बाद बेऊर जेल में शिफ्ट कर दिया। फिलहाल पप्पू यादव बेऊर जेल में बंद हैं।
31 साल पुराने मामले में हुई गिरफ्तारी
मिली जानकारी के अनुसार पटना की एमपी-एमएलए कोर्ट ने बीते दिनों सांसद पप्पू यादव सहित 3 लोगों के खिलाफ कुर्की-जब्ती का आदेश दिया था। इन सभी पर धोखाधड़ी कर मकान किराए पर लेने का आरोप है। यह पूरा मामला साल 1995 का बताया जा रहा है, जिसकी शिकायत पटना के गर्दनीबाग थाने में दर्ज कराई गई थी। इसी मामले में पटना पुलिस ने शुक्रवार की देर रात पप्पू यादव को पटना स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया था।
बिहार में सियासी हलचल तेज
पप्पू यादव की गिरफ्तारी को लेकर बिहार में सियासी हलचल तेज है। इस दौरान जेल से लेकर अस्पताल तक सांसद के समर्थक उनके साथ मौजूद रहें। वहीं, जगह-जगह बिहार युवा कांग्रेस द्वारा सांसद की गिरफ्तार के विरोध में सीएम नीतीश का पुतला भी दहन किया गया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। पप्पू यादव ने अपनी जान को खतरा बताया है।
पप्पू यादव को मिला तेजस्वी का साथ
पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है। बीते शनिवार को तेजस्वी यादव पटना से दिल्ली रवाना होने के दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में पप्पू यादव की गिरफ्तारी को लेकर किए गए सवाल पर कहा कि, बिहार में तनाशाही का माहौल है। अपराधियों को बचाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद आज पहली बार पटना दौरे पर आएंगे नितिन नबीन, सदन की कार्यवाही में हो सकते हैं शामिल
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


