Bihar Politics: बिहार राज्यसभा चुनाव में तमाम कोशिश और सियासी गठजोड़ के बावजूद महागठबंधन को हार सामना करना पड़ा। चुनाव के अंत समय तक महागठबंधन के 4 विधायक वोट देने के लिए विधानसभा नहीं पहुंचे। इस तरह बिहार की पांचों सीट पर एनडीए का कब्जा हो गया। राज्यसभा में मिली हार को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जहां बीजेपी पर मशीनतंत्र और धनतंत्र का प्रयोग कर चुनाव को प्रभावित करने का आरोप लगाया है। वहीं, पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने तेजस्वी पर ही सवाल उठाया है।
तेजस्वी पर पप्पू यादव का बड़ा बयान
पप्पू यादव ने कहा कि, विपक्ष के नेता (तेजस्वी यादव) का दायित्व था कि वो सबसे बात करें। उन्होंने किसी से बातचीत नहीं की। यह गलत है। पप्पू यादव ने तेजस्वी के प्रति नराजगी जाहिर करते हुए कहा कि, विपक्ष के नेताओं की जिम्मेदारी बनती है कि वो सबके साथ बैठक करें। विपक्ष के नेता की जो भूमिका होती है, उस जिम्मेदारी को उनको (तेजस्वी यादव) निभाने की जरूरत है।
तेजस्वी का बीजेपी पर गंभीर आरोप
राज्यसभा चुनाव में मिली हार पर तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर धनतंत्र और मशीन तंत्र का इस्तेमाल करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि, अगर कोई वोट देने नहीं आया तो, बीजेपी का चरित्र कैसा है? यह सभी को पता है। उन्होंने कहा कि, अगर हमारे विधायकों ने धोखा न दिया होता तो हमारी जीत तय थी। तेजस्वी ने आगे कहा कि, एक दिन ऐसा जरूर आएगा, जब हम लोग कामयाब होंगे। हम बीजेपी और उसके विचारधारा के खिलाफ लड़ते हैं और हमेशा लड़ते रहेंगे।
राजनीतिक पतन की ओर बीजेपी- सुधाकर सिंह
राज्यसभा चुनाव के नतीजों पर राजद सांसद सुधाकर सिंह का बयान सामने आया है। मीडिया से बातचीत में राजद सांसद ने कहा कि, जहां उनका (भाजपा) बहुमत नहीं था, विपक्ष के विधायकों को तोड़ने का काम किया। बिहार में भी चार विधायकों को तोड़ने का काम किया, हरियाणा और ओडिशा से भी खबरें आ रही हैं।
सुधाकर सिंह ने आगे कहा कि, यदि किसी पार्टी का पतन होना होता है, तो पहले उसका नैतिक पतन होता है फिर उसका राजनीतिक पतन होता है। भाजपा उस कतार में शामिल है जहां नैतिकता का कोई बोध नहीं है। खबर ये आएगी कि उनके बहुत सारे लोगों पर प्रतिबंध लगाए जाएंगे। यदि उनका ऐसा ही रवैया रहा तो आगामी दिनों में बहुत समस्याएं आएंगी।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

