Bihar News: संसद में कल बुधवार (12 मार्च) को सांसद पप्पू यादव और गिरिराज सिंह के बीच जोरदार बहस देखने को मिली, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पप्पू यादव गिरिराज सिंह को यह कहते हुए दिख रहे हैं कि, याद नहीं है हम फेडरल डेमोक्रेटिक पार्टी मंत्रिमंडल में थे। आप जानते नहीं है आप आए कब? आप मेरे यहां भूजा खाते थे। आपको पता नहीं है।

दरअसल पप्पू यादव सदन में अपनी बात को रख रहे थे। इस दौरान गिरिराज सिंह ने उन्हें बीच में टोका, जिसपर पप्पू यादव भड़क उठे। उन्होंने कहा कि, मैं पांच बार MP बना तब आप पैदा हुए। साथ ही अनुराग ठाकुर को चुनौती देते हुए कहा कि, मेरा आग्रह है इन लोगों से की एक बार यह लोग पार्टी से अलग होकर स्वतंत्र चुनाव लड़ें। साथ ही उन्होंने आगे कहा कि, मेरा बेटा IPL में खेलेगा। जिसका जिक्र ये लोग कर रहे हैं। लेकिन वह किसी के रहमो कर्म पर आईपीएल नहीं खेल रहा है।

गौरतलब है कि गिरिराज सिंह और पप्पू यादव की ओर से इससे पहले भी आरोप और प्रत्यारोप देखने को मिला है। लेकिन सदन में यह पहला मौका था, जब पप्पू यादव इस तरह से उनके उपर भड़के हो और इतना कुछ सुनाया हो।

ये भी पढ़ें- तेजस्वी यादव का एनडीए सरकार पर बड़ा हमला, शिक्षा से लेकर रोजगार तक गिनाई कमियां ही कमियां, बोले- 21 साल से सत्ता का…