Bihar News: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने जारी टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच खेलने से इंकार कर दिया है। भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी टूर्नामेंट का यह मुकाबला 15 फरवरी 2026 को खेला जाना था। ऐसे में पाकिस्तान द्वारा भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट करने को लेकर देश में राजनीति भी शुरू हो गई है।

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, भारत पाकिस्तान के साथ मैच खेले यह भारत की कृपा है। सांसद ने कहा कि, पाकिस्तान की हैसियत क्या है कि भारत को आंख दिखाए? अब क्रिकेट के मामले में भी दिखाएंगे? भारत क्रिकेट विजेता है। अगर भारत के क्रिकेट को निकाल दें तो दिलचस्पी ही खत्म हो जाएगा।

हालांकि पप्पू यादव ने आगे यह भी कहा कि, खेल में हिन्दुस्तान पाकिस्तान की राजनीति नहीं आनी चाहिए। सांसद ने कहा कि, मैं मानता हूं कि हमने ईरान से अच्छी दोस्ती नहीं रखी, वियतनाम से नहीं रखी, ताइवान से नहीं रखी, श्रीलंका… बांग्लादेश से नहीं रखी, हमारी गलती हो सकती है। लेकिन कोई हमें आंख दिखाए क्रिकेट के बारे… अरे भारत पाकिस्तान के साथ खेल रहा है ये भारत की कृपा है।

पप्पू यादव के अलावा भाजपा समेत अन्य दलों के नेता भी पाकिस्तान के इस फैसले पर आपत्ति जताते हुए पड़ोसी मुल्क पर हमला बोल रहे हैं। हालांकि दूसरी ओर शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने इस मामले पर कहा कि-पाकिस्तान का जो फैसला है, वो यह भारत के खेल मंत्री और बीसीसीआई के मुंह पर तमाचा है। जब हमें फैसला लेना था तब मैच खेला और अब यह हमारा बॉयकॉट कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- ‘अधिकारी का लिखा पढ़ते हैं…’, राज्यपाल के अभिभाषण पर तेजस्वी का बड़ा बयान, NEET छात्रा मौत मामले में CBI से भी नहीं कोई उम्मीद