दिल्ली में परीक्षा पे चर्चा (pariksha pe charcha) का एपिसोड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर आयोजित हुआ. इस एपिसोड में पीएम मोदी ने छात्रों को पीछे, यानी जो बीत गया है उसे न सोचकर बल्कि आगे बचे हुए समय पर फोकस करने और उसे जीने की सीख दी. सीएम योगी ने इस कार्यक्रम को विद्यार्थियों के लिए उपयोगी बताया.

परीक्षा आत्मविश्वास, अनुशासन और धैर्य की कसौटी होती है. ऐसे क्षणों में सही मार्गदर्शन विद्यार्थियों के मन से भय हटाकर उनमें विश्वास और ऊर्जा भर देता है. इसी भावना के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ के माध्यम से आज विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद किया और उन्हें यह संदेश दिया कि तनाव नहीं, संतुलन को अपनाइए. प्रतिस्पर्धा नहीं, आत्म-विकास पर ध्यान दीजिए और परिणाम नहीं, निरंतर प्रयास पर भरोसा रखिए.

इसे भी पढ़ें : ‘घूसखोर पंडित’ पर मायावती की आपत्ति : कहा- ’पंडत’ को घूसखोर बताकर पूरे देश में इनका अपमान और अनादर किया जा रहा, सीरीज को प्रतिबंधित करे सरकार

योगी ने आगे लिखा कि ‘उनके शब्दों में सकारात्मक दृष्टि, लक्ष्य की स्पष्टता और हर चुनौती का मुस्कुराकर सामना करने की प्रेरणा समाहित है. यह संवाद केवल परीक्षा कक्ष तक सीमित नहीं, बल्कि जीवन की हर परीक्षा में स्थिर रहने, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और अपने सामर्थ्य पर विश्वास बनाए रखने का संदेश देता है. निश्चय ही यह पहल करोड़ों विद्यार्थियों के मन में नई दिशा, नई ऊर्जा और नए विश्वास का संचार करेगी. प्रधानमंत्री का हृदय से आभार और सभी विद्यार्थियों के लिए उज्ज्वल भविष्य, आत्मविश्वासपूर्ण प्रयास और सफलता से भरे पथ की हार्दिक शुभकामनाएं.