Bihar Politics: एक तरफ नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए नामांकन करने विधानसभा पहुंचे हैं। उनके साथ गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष और राज्यभा उम्मीदवार नितिन नबीन के अवाला कई नेता मौजूद हैं। इस बीच पटना स्थित जदयू कार्यालय से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां नीतीश को राज्यसभा भेजे जाने से नाराज पार्टी कार्यकर्ताओं ने कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ की है।
मुख्यमंत्री नीतीश को राज्यसभा भेजे जाने से जदयू कार्यकर्ताओं में काफी नाराजगी है। कार्यकर्ताओं ने कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ की और नारेबाज़ी की। इस दौरान टेबल पर रखे गए प्लेट और बर्तन को भी तोड़ डाला गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ नारे लगाए और उन्हें “चोर” बताया।
कार्यकर्ताओं ने इस दौरान नीतीश कुमार जिंदाबाद के नारे लगाए। वही ललन सिंह, विजय चौधरी, संजय गांधी, अशोक चौधरी, संजय झा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनपर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि ये लोग चोर हैं और बीजेपी के हाथों बिक गए। इन लोगों ने पार्टी को बर्बाद करके रख दिया है। पार्टी के अस्तित्व को खत्म करने का काम किया है।
ये भी पढ़ें- ‘मैंने पहले ही कहा था…’, नीतीश के राज्यसभा जाने पर तेजस्वी का बड़ा बयान, बोले- बीजेपी जिसके साथ रही, उसे तबाह किया
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

