Passenger Smokes Beedi In Akasa Air Flight: दिल्ली से गोवा जा रही अकासा एयर की फ्लाइट (Delhi-Goa Akasa Air Flight) में यात्रियों के बीच उस समय दहशत मच गई, जब एक यात्री फ्लाइट के टॉयलेट में बीड़ी जलाकर पीने लगा। यात्री को विमान के टॉयलेट में बीड़ी पीते हुए पकड़ा गया। जिसके पास लाइटर भी मिला है। गंभीर सुरक्षा उल्लंघन के आरोप में दिल्ली के आशीष नामक यात्री के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने इस मामले में बताया कि यह घटना शनिवार को फ्लाइट QP1625 में हुई है। दिल्ली का रहने वाला आशीष नेशनल कैपिटल से कोस्टल स्टेट के लिए फ्लाइट QP1625 में सफर कर रहा था। यात्री फ्लाइट के टॉयलेट में ‘बीड़ी’ जलाकर वहीं बैठकर पी रहा था। उसे बीड़ी पीते हुए पैसेंजर ने पकड़ लिया।

वहीं एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि 7 मार्च को दिल्ली से गोवा जा रही अकासा एयर की फ़्लाइट QP1625 में यात्रा कर रहे एक यात्री को विमान के टॉयलेट में स्मोकिंग करते हुए पाया गया। अकासा एयर ने कहा कि तय सुरक्षा और रेगुलेटरी प्रक्रियाओं और लागू कानून के अनुसार उसके क्रू ने “ज़रूरी प्रोटोकॉल का पालन किया”। गोवा पहुंचने पर आरोपी को अधिकारियों को सौंप दिया गया। एयरलाइन ने कहा कि वह इस मामले में अधिकारियों को “पूरा सहयोग” कर रही है।

यात्री की हरकत से पैदा हो गया था खतरा

एयरलाइन की शिकायत के मुताबिक पैसेंजर ने फ्लाइट के दौरान प्लेन के टॉयलेट के ‘बीड़ी’ (हाथ से बनी सिगरेट) पी और उसके पास एक लाइटर भी मिला, जो एयरक्राफ्ट और उसमें सवार पैसेंजर की सेफ्टी के लिए खतरा हो सकता था। पुलिस ने कहा कि इस हरकत से फ्लाइट के दौरान साथी पैसेंजर और क्रू मेंबर की सेफ्टी खतरे में पड़ गई।

युवक के खिलाफ दर्ज किया गया मामला

पुलिस ने बताया कि गोवा के मोपा एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और सिविल एविएशन सेफ्टी के खिलाफ गैरकानूनी कार्यों के दमन अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है। इसके साथ ही मामले को लेकर युवक से पूछताछ भी की गई है।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m