अमृतसर. पादरी बजिंदर सिंह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। मोहाली में उनके खिलाफ एक और मामला दर्ज किया गया है। वायरल वीडियो मामले में, पंजाब पुलिस ने बीएनएस की धारा 74, 126 (2), 115 (2), 351 (2) के तहत एफआईआर दर्ज की है। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक वीडियो में बजिंदर सिंह एक महिला और एक युवक को थप्पड़ मारते हुए नजर आ रहे थे।
मामले की शिकायत और नया मोड़
वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित महिला अपने साथियों के साथ मोहाली के मजारी पुलिस स्टेशन पहुंची और शिकायत दर्ज करवाई। हालांकि, इस मामले में नया मोड़ तब आया जब महिला ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह दावा किया कि उस पर किसी तरह का हमला नहीं हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए तैयार किया गया है।
महिला का बयान और पुलिस कार्रवाई
इसके बावजूद, मीडिया से बातचीत में पीड़ित महिला ने कहा कि पादरी बजिंदर सिंह ने उसे पीटा था और यह वीडियो नकली नहीं है। इस मामले पर डीएसपी मुल्लापुर मोहित अग्रवाल से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि महिला का बयान दर्ज कर लिया गया है।

क्या है पूरा मामला?
बजिंदर सिंह, जो खुद को एक पादरी बताते हैं और पहले भी यौन शोषण के आरोपों में घिर चुके हैं, इस बार एक महिला के साथ मारपीट के मामले में फंसे हैं। एक सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, जिसमें वे अपने दफ्तर में महिलाओं और कर्मचारियों पर हमला करते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो फरवरी 2025 का है और अब सामने आया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद लोग पादरी बजिंदर सिंह के खिलाफ आक्रोश जता रहे हैं। हालांकि, अब तक इस मामले में न तो पादरी की ओर से कोई बयान आया है और न ही पुलिस ने कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया दी है। यह पहली बार नहीं है जब बजिंदर सिंह अपनी हरकतों की वजह से सुर्खियों में आए हैं। इससे पहले भी उनके खिलाफ कई शहरों में एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं और उन पर पहले से ही यौन शोषण का मामला चल रहा है।
- दिल्ली एम्स में शुरू हुआ एडवांस ब्रेन टेस्ट, अब गंभीर नसों की बीमारियों की होगी सटीक पहचान
- ‘KBC’ में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह को सुप्रीम कोर्ट से झटका! बाढ़ राहत घोटाले में अग्रिम जमानत याचिका खारिज, लटकी गिरफ्तारी की तलवार
- धामी सरकार सो रही, जनता रो रही! बदहाल सड़कें, टूटी नालियां और चारों तरफ फैले कचरे से लोगों का हाल-बेहाल, हरीश रावत ने सरकार की खोली पोल
- पटना बाईपास पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो दर्जन पशुओं के साथ ट्रक जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
- महाराष्ट्र में धर्म परिवर्तन को रोकने वाला बिल पास, अब सिर्फ राज्यपाल के दस्तखत बाकी

