हेमंत शर्मा, इंदौर। ‘चूहा विवाद’ से सुर्ख़ियों में आने वाले इंदौर के एम वाय अस्पताल से चौंकाने वाली के तस्वीरें सामने आई है। जहां शहर के मुख्य मार्ग के बीच दो महिलाएं एक मरीज को स्ट्रेचर पर धक्का देती नजर आईं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि सड़क पर वाहनों की लंबी कतार के बीच दोनों महिलाएं किसी तरह स्ट्रेचर को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद एम वाय अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़ें: नसबंदी शिविर में अमानवीयता पर बड़ी कार्रवाई: बीएमओ को हटाकर मुख्यालय में किया अटैच, ऑपरेशन के बाद महिलाओं को जमीन पर लिटाया था

वायरल वीडियो में महिलाएं मरीज को स्ट्रेचर पर धकेल कर डेंटल हॉस्पिटल से एम वाय परिसर में ले जाते हुए दिखाई दीं। इस घटना का वीडियो एक राहगीर ने बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। कई लोगों ने दावा किया कि मरीज को एमवाय अस्पताल ले जाया जा रहा था। इसके बाद अस्पताल प्रशासन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है। 

यह भी पढ़ें: करोड़ों की मालकिन डॉ. हेमलता का निधन: अपहरण से चर्चा में आई थीं, जानिए किसकी होगी प्रॉपर्टी ?

अस्पताल के सुप्रीटेंडेंट डॉ. अशोक यादव ने वीडियो की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पहली नजर में यह स्पष्ट है कि स्ट्रेचर एमवाय अस्पताल का नहीं है, लेकिन यह जांच की जा रही है कि मरीज को वास्तव में अस्पताल में लाया गया था या नहीं। डॉ. यादव ने यह भी कहा कि क्या उस समय एंबुलेंस उपलब्ध थी या नहीं, और मरीज को एंबुलेंस क्यों नहीं मिली, इसकी भी जांच की जाएगी।

यह भी पढ़ें: MBA छात्रा की हत्या मामले में सनसनीखेज खुलासा: आत्मा से बात करने यूट्यूब से सीखा था तरीका, मर्डर से पहले का CCTV आया सामने

उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की जिम्मेदारी तय की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी। वायरल वीडियो ने शहर में स्वास्थ्य व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m