अजय शास्त्री, बेगूसराय। जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां ईमेल के जरिए सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। बेगूसराय के अलावा पटना सिविल कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है,धमकी मिलने के बाद कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर जांच शुरू कर दी गई है।
बताया जा रहा है कि बेगूसराय सिविल कोर्ट को एक बार फिर ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी जिला जज के सरकारी ईमेल आईडी पर भेजी गई है। धमकी भरा ईमेल मिलते ही कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया।
जिला जज द्वारा तुरंत इसकी सूचना दी गई, जिसके बाद कोर्ट परिसर में मौजूद वकीलों और कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जो जहां काम कर रहे थे, वे अपना काम छोड़कर बाहर निकल गए।मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल कोर्ट परिसर में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और पूरे इलाके की सघन जांच की जा रही है। इसके साथ ही डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते को भी मौके पर बुलाया गया है, ताकि किसी भी संभावित खतरे की जांच की जा सके।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि धमकी भरा ईमेल किसने और कहां से भेजा है।फिलहाल जांच जारी है और सुरक्षा के मद्देनजर सिविल कोर्ट परिसर में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है।
ये भी पढ़ें- भागलपुर में बड़ा हादसा: कोसी नदी में नहाने गए 5 दोस्तों में से 3 की डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

