कुंदन कुमार, पटना। पटना पुलिस को बड़ी सफलात हाथ लगी है। दरअसल पुलिस ने 55 मोबाइल के साथ कुल 4 शातिर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नेटवर्क पटना से लेकर नेपाल तक है, पटना सेंट्रल एसपी दीक्षा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए इसका खुलासा किया है।
55 मोबाइल के साथ 4 शातिर गिरफ्तार
सेंट्रल एसपी दीक्षा ने बताया कि, पुलिस को 30 मार्च को यह सूचना मिली थी कि सचिवालय हॉल्ट के पास एक बड़ा गिरोह घूम रहा है। सूचना का सत्यापन करने के बाद नाकाबंदी कर संदिग्धों की तलाशी ली गई। इस क्रम में कुल 4 शातिर पकड़े गए हैं, जिनके पास से महंगे-महंगे 55 मोबाइल मिले हैं।
चोरी हुए मोबाइल की होती थी डील
सेंट्रल एसपी दीक्षा ने बताया कि, अन्य राज्य से भी चोरी के मोबाइल पहुंच रहे थे। यहां मोबाइल शॉप पर उन्हें सेकेंड हैंड में बेचा जा रहे थे। नेपाल में भी चोरी किए गए मोबाइल की डील होती थी। छापेमारी के दौरान जब तलाशी ली गई तो बैग से 15 लाख के किमती 55 मोबाइल बरामद हुए हैं। इस मामले में कुल 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जो कदमकुआं, शाहपुर और पूर्वी चंपारण के रहने वाले हैं। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुनपुन में महिला से गैंगरेप पर कही ये बात
वहीं, इस दौरान जब उनसे पुनपुन इलाक में महिला के साथ हुए दुष्कर्म को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, मामले में पॉस्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भी भेज दिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है, केस से संंबंधित जानकारी समय आने पर दी जाएगी।
जानें क्या है पूरा मामला?
दरअसल पूरा मामला बीते सोमवार 30 मार्च पुनपुन इलाके का है, जहां एक महिला ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए यह आरोप लगाया है कि उसके साथ गैंगरेप हुआ है। पीड़िता ने दर्ज शिकायत में बताया है कि घटना की रात करीब 10 बजे आरोपियों में से एक, रमेश चौधरी ने उसे नौकरी (बाई) दिलाने के बहाने एक ऑटो-रिक्शा भेजकर पुनपुन बुलाया था।
पीड़िता ने बताया कि, जब वह पुनपुन घाट के पास पहुंची तो, वहां उसने अपने अन्य दो साथियों के साथ मिलकर ऑटो में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला ने दो अन्य व्यक्तियों का नाम कुंदन कुमार और सागर कुमार बताया है। महिला ने यह भी बताया है कि घटना को अंजाम देने से पहले आरोपियों ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया था, जिसके कारण उसे कुछ भी होश नहीं था।
ये भी पढ़ें- पति की हत्या के बाद पत्नी ने भी दी जान, जहर खाने से हुई मौत, दो बच्चों की हालत गंभीर
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

