पटना। सिविल कोर्ट को लगातार मिल रही बम से उड़ाने की धमकियों ने प्रशासन की नींद उड़ा दी है। हालांकि, अब पुलिस ने इस चुनौती से निपटने के लिए अपनी रणनीति बदल दी है। बार-बार मिल रहे धमकी भरे ईमेल्स के कारण कोर्ट के कामकाज में आने वाली बाधा को दूर करने के लिए अब रोजाना सुबह सर्च ऑपरेशन चलाने का निर्णय लिया गया है।
सुबह 7 बजे से सैनिटाइजेशन प्रक्रिया
सुरक्षा के नए प्रोटोकॉल के तहत, हर सुबह 7:00 बजे से कोर्ट खुलने तक पूरे परिसर को गहनता से सैनिटाइज किया जा रहा है। पीरबहोर थाने की पुलिस की मौजूदगी में तलाशी अभियान पूरा होने के बाद ही परिसर को सुरक्षाकर्मियों के हवाले किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य वकीलों और वादियों के मन से डर निकालना और अदालती कार्यवाही को निर्बाध रूप से जारी रखना है।
ATS ने दर्ज किया केस
धमकी भरे मेल के मामले को गंभीरता से लेते हुए ने अपने बयान पर केस दर्ज कर लिया है। टाउन डीएसपी राजेश रंजन के अनुसार, आरोपियों की धरपकड़ के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है, जो तकनीकी विशेषज्ञों की मदद ले रही है। मामले की निगरानी डीएसपी रैंक के अधिकारी कर रहे हैं ताकि दोषियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजा जा सके।
अब प्रभावित नहीं होगा कोर्ट का काम
बता दें कि अब तक 7 बार से ज्यादा धमकी मिलने के कारण कोर्ट का काम रोकना पड़ा था, जिससे वकीलों में भारी आक्रोश था। वकीलों के प्रदर्शन और SSP के आश्वासन के बाद अब सुरक्षा व्यवस्था इतनी चाक-चौबंद कर दी गई है कि धमकी का असर कामकाज पर नहीं पड़ेगा। पुलिस अब पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


