Patna Metro News: होली पर अगर आप मेट्रो से सफर करने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल राजधानी पटना में त्योहार के दिन मेट्रो सेवा कुछ घंटों के लिए बाधित रहेगी। इसका ऐलान पटना मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने दी है।
8 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक परिचालन बंद
पटना मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने बुधवार को होली पर्व के मौके पर मेट्रो संचालन के समय में बदलाव किया है। जिसके तहत कल सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक मेट्रो का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा। त्योहार के कारण कर्मचारियों को अवकाश देने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। ऐसे में सुबह यात्रा की योजना बना रहे यात्रियों को अपनी टाइमिंग बदलनी होगी।
दोपहर 2:30 बजे से फिर दौड़ेगी मेट्रो
होली की रंग-गुलाल वाली मस्ती के बाद दोपहर 2:30 बजे से मेट्रो सेवा फिर शुरू हो जाएगी। बुधवार को 2:30 बजे से रात 8 बजे तक ट्रेनें चलेंगी। फिलहाल मेट्रो पाटलिपुत्र बस टर्मिनल से भूतनाथ स्टेशन के बीच संचालित हो रही है।
आम दिनों में सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक 24 फेरे लगाए जाते हैं, लेकिन होली के कारण इस दिन फेरों की संख्या कम रहेगी। राहत की बात यह है कि गुरुवार से मेट्रो अपने तय समय पर सामान्य रूप से चलेगी।
नए रूट पर जल्द शुरू होगा परिचालन
होली के बाद मेट्रो विस्तार को लेकर भी अच्छी खबर है। कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी (CMRS) की टीम जल्द पटना पहुंचेगी। टीम नए बने ट्रैक और सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण करेगी। सीएमआरएस से मंजूरी मिलते ही भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक करीब 2.75 किलोमीटर लंबे नए खंड पर मेट्रो दौड़ने लगेगी। इससे शहर के बड़े हिस्से को जाम से राहत मिलने की उम्मीद है और कनेक्टिविटी बेहतर होगी।
ये भी पढ़ें- होली का हॉलीडे बना आफत, स्लीपर बना जनरल, रिजर्वेशन के बाद भी गेट पर लटककर पटना पहुंचे यात्री
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

