Patna News: पटना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 17 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पूरा मामला दीघा थाना क्षेत्र के पास पॉलसन रोड की है, जहां सुनसान स्थान पर बड़ी संख्या में लोगों के जुटे होने की सूचना पुलिस को मिली थी, जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने इसकी जानकारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दी। इसके बाद एएसपी के निर्देश पर टीम गठित कर यह छापेमारी की गई।

17 गिरफ्तार, कैश व बाइक बरामद

मामले की जानकारी देते हुए एएसपी लॉ एंड ऑर्डर दिव्यांजलि जायसवाल ने बताया कि, दीघा थाना प्रभारी के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में मौके से 17 लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया है। छापेमारी के दौरान 35 हजार रुपये नकद, ताश के पत्ते, कई बाइक और अन्य सामान भी जब्त किए गए हैं।

आमजन से सहयोग की अपील

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पर्व-त्योहार के मौको पर शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है। इसके तहत संवेदनशील इलाकों में पहरा बढ़ाते हुए निगरानी को पहले से और सख्त कर दी गई है। इसके साथ ही पुलिस ने आम लोगों से भी सहयोग से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध हरकत व जानकारी की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दें, जिससे पुलिस तुरंत और जरूरी कार्रवाई कर सके।

ये भी पढ़ें- मोतिहारी में अवैध लॉटरी कारोबार का भंडाफोड़, 11 हजार नकली टिकट और 4.10 लाख की नकदी जब्त, नेपाली शराब भी बरामद, दो गिरफ्तार