पटना। राजधानी के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की रेप के बाद मौत के मामले में एक अहम अपडेट सामने आया है। हॉस्टल के अंदर का CCTV फुटेज अब सार्वजनिक हुआ है, जिसने इस पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है।
फुटेज में देखा जा सकता है कि छात्रा के कमरे का दरवाज़ा बार-बार खटखटाया जा रहा है, उसे नाम लेकर पुकारा जा रहा है। इसके बाद एक पुरुष और दो महिलाएं कमरे के बाहर आती दिखाई देती हैं। काफी देर तक आवाज़ देने के बाद ऊपर से हाथ डालकर दरवाज़ा खोला जाता है। इसके तुरंत बाद एक युवक छात्रा को उसके कमरे से गोद में उठाकर बाहर ले जाता दिखता है। बताया जा रहा है कि हॉस्टल में कमरे केबिननुमा बने हुए हैं।
सवाल पुलिस से पूछा जाना चाहिए
इधर, रविवार को पटना में केंद्रीय बजट को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने इस मामले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस केस में हस्तक्षेप किया है, SIT का गठन हो चुका है और पूरे मामले की समीक्षा की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि परिवार और कुछ राजनीतिक बयानों से यह संकेत मिला कि उन्हें जांच पर भरोसा नहीं है, इसलिए मामले को उच्च स्तरीय जांच के लिए भेजा गया है। जब उनसे पूछा गया कि क्या पटना पुलिस अपनी जिम्मेदारी से बच रही है, तो उन्होंने कहा कि यह सवाल पुलिस से पूछा जाना चाहिए।
प्रशासनिक हलचल को और तेज कर दिया
NEET छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले ने अब राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल को और तेज कर दिया है। पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव इस केस को लेकर लगातार सक्रिय हैं। अब उन्होंने शंभू गर्ल्स हॉस्टल से जुड़ा एक और ऑडियो-वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया है, जिसने मामले को और भी संदिग्ध बना दिया है।
गंभीर आरोप सामने आए
इस नए वीडियो में पप्पू यादव की बातचीत हॉस्टल में रह रही एक अन्य नाबालिग छात्रा के पिता से होती है। करीब चार मिनट के इस वीडियो में कई गंभीर खुलासे किए गए हैं, जिनसे हॉस्टल प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठते हैं। खासतौर पर हॉस्टल की वार्डन नीतू को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


