कुंदन कुमार/पटना। यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव के दौरान पटना साइंस कॉलेज रणक्षेत्र बन गया। मतदान के बीच कैंपस में हुई फायरिंग और एक छात्र नेता की गिरफ्तारी ने स्थिति को बेहद तनावपूर्ण बना दिया है।
कैंपस में चली गोली, पुलिस अलर्ट
वोटिंग के दौरान पटना साइंस कॉलेज परिसर में अचानक गोलीबारी हुई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है। एसडीपीओ राजेश रंजन ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस बल बुला लिया गया है और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। फिलहाल फायरिंग करने वाले की पहचान की जा रही है, लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
नाम को लेकर विवाद
इससे पहले, छात्र राजद (तेजप्रताप यादव गुट) के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रिंकल यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया। विवाद की जड़ बैलेट पेपर पर नाम की त्रुटि बताई जा रही है। समर्थकों का आरोप है कि नामांकन के समय नाम रिंकल यादव था, लेकिन बैलेट पेपर पर रिंकल कुमार छपा है।
छात्रों का प्रदर्शन और पुलिस से झड़प
रिंकल यादव की गिरफ्तारी के विरोध में छात्र उग्र हो गए। जब पुलिस उन्हें वीसी कार्यालय से थाने ले जाने लगी, तो छात्र गेट के सामने लेट गए और पीयू प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। पुलिस और छात्रों के बीच तीखी झड़प और धक्का-मुक्की भी हुई। छात्रों का कहना है कि यह उनके नेता के 5 साल के संघर्ष को दबाने की साजिश है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


