पटना। भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह और अभिनेत्री अक्षरा सिंह का रिश्ता एक बार फिर सुर्खियों में है। हाल ही में सोशल मीडिया पर दोनों का एक पुराना वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वे एक साथ झूमते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो उस दौर का बताया जा रहा है जब दोनों के अफेयर की चर्चाएं चरम पर थीं। हालांकि, आज हालात पूरी तरह बदल चुके हैं और दोनों के बीच जुबानी जंग तेज है।

​मैं होती तो उठाकर फेंक देती

​हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर तीखा हमला बोला। करीब 6 महीने पहले पवन सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह मंच पर एक हरियाणवी अभिनेत्री की कमर छूते नजर आए थे। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अक्षरा ने कहा, उस दिन उस एक्ट्रेस की गलती थी। अगर कोई आपको गलत तरीके से छूता है, तो तुरंत रिएक्शन देना चाहिए। मैं होती तो उठाकर फेंक देती। गानों के जरिए भी दिया जवाब
अक्षरा ने केवल बातों से ही नहीं, बल्कि अपने काम के जरिए भी विरोध जताया है। पिछले साल उनके गाने दगाबाजी करे वाला रंगबाजी ना करे के वीडियो में उन्होंने एक शख्स को कमर छूने पर थप्पड़ जड़ा था। इसे पवन सिंह के व्यवहार पर सीधा तंज माना गया।

​पवन सिंह कौन है?

​इंटरव्यू के दौरान जब अक्षरा से पवन सिंह के प्रति सॉफ्ट कॉर्नर पर सवाल हुआ, तो उन्होंने दो टूक कहा, वह कौन है? मैं नहीं जानती। अक्षरा ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि पवन सिंह का चरित्र सबके सामने है, वह कई लड़कियों के साथ घूमते हैं, लेकिन सवाल सिर्फ मुझसे पूछे जाते हैं। उन्होंने साफ किया कि वह अब अपने अतीत को ढोना नहीं चाहतीं और जीवन में आगे बढ़ना चाहती हैं।

पवन सिंह का पक्ष: क्यों टूटा रिश्ता?

दूसरी ओर, पवन सिंह ने एक रियलिटी शो में बिना नाम लिए इस रिश्ते पर बात की थी। उन्होंने बताया कि पहली पत्नी के निधन के बाद वह टूट गए थे। काम के दौरान नजदीकियां बढ़ीं, लेकिन परिवार इस रिश्ते के लिए राजी नहीं था, जिसके चलते दूरियां आ गईं।