Pawan Singh News: भोजपुरी फिल्म के पावर स्टार पवन सिंह अक्सर अपनी फिल्मों और गानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। हालांकि इस बार वो अपनी एक पोस्ट की वजह से चर्चा में हैं। दरअसल आज रविवार (8 मार्च) को पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम सिंह की 11वीं पुण्यतिथि है। इस अवसर पर नीलम सिंह को याद करते हुए एक्टर काफी मायूस नजर आए। इस मौके पर पवन ने पुण्यतिथि पर नीलम की याद में एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।

पवन सिंह का इमोशनल पोस्ट

पवन सिंह का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में अपनी पहली पत्नी दिवंगत नीलम सिंह की पुण्यतिथि पर उनको याद किया है। पवन सिंह ने पहली पत्नी की फोटो शेयर की है, जिसके ऊपर लिखा है, ‘स्व. नीलम देवी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपर्ण श्रद्धांजलि!’.

पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर इस फोटो के साथ एक नोट भी लिखा है, जिसमें उनका दर्द साफ झलक रहा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, ‘आप के बिना अधूरा हूं अधूरा ही रहूंगा’।

यूजर्स ने पवन सिंह को किया ट्रोल

हालांकि पवन सिंह की इस पोस्ट को देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स उनको ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा-’100 चूहे खाकर बिल्ली फ़िर भी भक्तिन बनती है, जो किये हो भरेगा कौन’। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि, ‘जिंदा ज्योति सिंह के साथ क्या कर रहे हो कुछ खबर है। फोटो लगा के सहानुभूति लूटना चाहते हो’। वहीं, कुछ यूजर्स ने तो ऐसे कमेंट्स किए जिन्हें यहां लिखा भी नहीं जा सकता। हालांकि बहुत से लोगों ने नीलम सिंह को श्रद्धांजलि भी दी।

गौरतलब है कि नीलम सिंह की मौत के बाद पवन सिंह ने ज्योति सिंह के साथ दूसरा विवाह किया था। लेकिन शादी के बाद से ही दोनों के रिश्ते में दरार आ गई थी, जिसके बाद से वे एक-दूसरे से अलग रह रहे हैं। दोनों के तलाक का मामला भी कोर्ट में चल रहा है।

शादी के कुछ दिनों बाद हुई थी मौत

बता दें कि नीलम सिंह पवन सिंह के बड़े भाई की साली थीं। दोनों की शादी 1 दिसंबर 2014 को हुई थी। दोनों का रिश्ता महज कुछ महीने ही चल सका, क्योंकि शादी के कुछ महीने बाद 8 मार्च, 2015 को नीलम सिंह का निधन हो गया था। नीलम ने मुंबई के एक फ्लैट में आत्महत्या कर लिया था। तनाव में रहने की वजह से उनके सुसाइड करने की बात सामने आई थी।

ये भी पढ़ें- …तो ज्योति सिंह के साथ जबरदस्ती हुई थी पवन सिंह की शादी? अक्षरा सिंह के साथ अफेयर को लेकर पावर स्टार का बड़ा खुलासा