पटना। भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहा तलाक का मामला अब बेहद निजी और कड़वे मोड़ पर पहुंच गया है। अदालती कार्यवाही और सोशल मीडिया पर जारी बयानों ने इस विवाद को सुर्खियों में ला दिया है।
अदालत में पवन सिंह के गंभीर आरोप
तलाक की अर्जी देने के बाद पवन सिंह ने अदालत में अपना पक्ष मजबूती से रखा। 25 मार्च को हुई सुनवाई में उन्होंने ज्योति सिंह पर मानसिक प्रताड़ना और उनके परिवार को तोड़ने की कोशिश करने का आरोप लगाया। पवन सिंह ने स्पष्ट रूप से कहा कि अब सुलह की कोई गुंजाइश नहीं है और वह इस रिश्ते को आगे नहीं बढ़ाना चाहते।
ज्योति सिंह का 3 मिनट का वीडियो: दर्द और तंज
पवन सिंह के बयानों के बाद ज्योति सिंह ने एक 3 मिनट का वीडियो जारी कर अपनी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा, एक इंसान से रिश्ता खराब होने पर मैं मर नहीं सकती। लोग मुझे हर कदम पर जज कर रहे हैं। ज्योति ने पवन सिंह द्वारा अपनी पहली पत्नी (नीलम) को देवी कहे जाने पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें मरकर देवी कहलाने का कोई शौक नहीं है। वह अपनी जिंदगी अपने माता-पिता के लिए जीना चाहती हैं।
गाने पर छिड़ा विवाद और खेसारी का कनेक्शन
विवाद तब और बढ़ गया जब ज्योति ने इंस्टाग्राम पर एक गाना गाया और उसे पवन सिंह का बताया। असल में वह गाना उनके प्रतिद्वंद्वी खेसारी लाल यादव का था। ट्रोल होने पर ज्योति ने लाइव आकर सफाई दी, मैं भोजपुरी गाने कम सुनती हूं, मुझे लगा यह मेरे पति का गाना है। कलाकार तो कलाकार होता है, चाहे वो खेसारी भैया हों या कोई और। उन्होंने ट्रोलर्स से पूछा कि क्या उनकी अपनी मां-बहनें नहीं हैं जो वे एक महिला पर ऐसे भद्दे कमेंट्स कर रहे हैं।
8 साल का संघर्ष और भविष्य की राह
ज्योति ने भावुक होते हुए कहा कि पिछले 8 सालों से उन्होंने जो मानसिक प्रताड़ना और ताने झेले हैं, वह कोई नहीं जानता। उन्होंने साफ किया कि अगर वह हंसती हैं तो लोग उसे बेरुखी कहते हैं और रोने पर उसे सिम्पैथी कार्ड बताया जाता है। उन्होंने एक अन्य वीडियो में पवन सिंह के लिए कहा कि तुमने कहा था तुम सबसे अलग हो, लेकिन अब तुम भीड़ का हिस्सा बन चुके हो।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

