Matar & Gajar Pickle Recipe : सर्दियों के मौसम में गाजर, मूली, मटर जैसी सब्जियां बहुत अच्छी आती है, जिन्हें खाने में काफी मजा आता है. (Special Pickle New Recipe) गाजर का हलवा और मटर की पूड़ी, कचौड़ी तो हम सर्दियों में खूब खाते हैं, लेकिन अब इनका सीजन जाने वाला है. (How To Make Matar & Gajar Ka Achar At Home?) सीजन जाने से पहले आप इनके अचार बनाकर भी रख सकते हैं. अचार सालभर खराब नहीं होंगे और दाल-चावल, रोटी के साथ खाने में स्वादिष्ट भी लगेंगे. चलिए जानते हैं गाजर और मटर का अचार बनाने की रेसिपी.

गाजर का अचार (खट्टा-तीखा)
सामग्री
- गाजर – 500 ग्राम (मोटी वाली, छीली हुई, लंबे टुकड़ों में कटी)
- सरसों का तेल – 200 ml
- राई (दरदरी पिसी) – 3 टेबलस्पून
- सौंफ (दरदरी पिसी) – 2 टेबलस्पून
- मेथी दाना (दरदरा पिसा) – 1 टीस्पून
- हल्दी – 1 टीस्पून
- लाल मिर्च पाउडर – 2 टीस्पून
- नमक – स्वादानुसार
- सिरका या नींबू का रस – 2–3 टेबलस्पून
- हींग – एक चुटकी
बनाने की विधि
कटी हुई गाजर को 1 दिन धूप में हल्का सा सुखा लें.एक बाउल में राई, सौंफ, मेथी, हल्दी, मिर्च और नमक मिला लें. अब गाजर डालकर अच्छे से मिलाएं. सरसों के तेल को हल्का धुआं उठने तक गरम करें, ठंडा होने दें और फिर मिश्रण में डालें.सिरका/नींबू रस और हींग मिलाएं. अचार को कांच के साफ जार में भरें और 3–4 दिन धूप दिखाएं.
7–8 दिन में अचार खाने लायक हो जाएगा.
मटर का अचार (Matar Ka Achar)
सामग्री
- हरी मटर – 500 ग्राम (दाने निकाले हुए)
- सरसों का तेल – 150 ml
- राई (दरदरी पिसी) – 2 टेबलस्पून
- सौंफ (दरदरी पिसी) – 2 टेबलस्पून
- कलौंजी – 1 टीस्पून
- हल्दी – 1 टीस्पून
- लाल मिर्च पाउडर – 2 टीस्पून
- नमक – स्वादानुसार
- नींबू का रस – 3 टेबलस्पून
बनाने की विधि
मटर को 2–3 मिनट उबलते पानी में डालकर छान लें और पूरी तरह सुखा लें.एक बाउल में मटर, सारे सूखे मसाले और नमक मिलाएं. गरम करके ठंडा किया हुआ सरसों का तेल डालें. नींबू का रस मिलाकर अच्छे से मिक्स करें.जार में भरकर 2–3 दिन धूप में रखें.यह अचार जल्दी तैयार हो जाता है और पराठों के साथ गजब लगता है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें


