हेमंत शर्मा, इंदौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में पेंटहाउस को लेकर चल रहे विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। एमआर-11 स्थित शिव वाटिका समृद्धि एन्क्लेव में पिता-पुत्र ने गुस्से में तेज रफ्तार कार रहवासियों की ओर दौड़ा दी, जिसमें इंफोसिस में पदस्थ इंजीनियर शंपा पाठक की मौत हो गई। पूरी घटना सोसायटी के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसका वीडियो सामने आने के बाद मामला और गंभीर हो गया है।
पदोन्नति पर रोक के चलते हजारों पुलिस कर्मचारी परेशानः 2015 बैच के अफसरों ने DGP को दिया आवेदन,
सोसायटी में लंबे समय से विवाद चल रहा था
बताया जा रहा है कि पेंटहाउस को लेकर सोसायटी में लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर आरोपियों और रहवासियों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद पिता और पुत्र ने कार तेज गति से चलाकर लोगों को टक्कर मार दी। अचानक हुई इस घटना से सोसायटी में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग जान बचाकर भागते नजर आए। हादसे में गंभीर रूप से घायल इंफोसिस इंजीनियर शंपा पाठक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
वीडियो सामने आने के बाद इलाके में सनसनी
घटना के बाद रहवासियों में भारी आक्रोश है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को जब्त कर आगे की कार्रवाई कर रही है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और सोसायटी के रहवासी दहशत में हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि विवाद इतना बढ़ा कैसे कि मामला हत्या तक पहुंच गया।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

