पंजाब में मौसम अपना बदलता असर दिखा रहा है। धूप की तपिश लोगों को अब तकलीफ देने लगी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि तापमान में लगातार वृद्धि होगी। अप्रैल शुरू होते ही गर्मी अपना तेज असर दिखने लगी है लेकिन राहत भरी खबर यह है कि अप्रैल 8 को एक बार फिर से मौसम बदल सकता है। फिलहाल पंजाब के जिलों की अगर बात करें तो बठिंडा का तापमान सबसे अधिक रहा।
बुधवार को गर्मी का असर लोगों को अधिक दिखाई दिया है। सभी जिलों में तेज धूप दिन भर लोगों परेशान करती रही। बठिंडा सबसे गर्म रहा। जहां दिन का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया।

आठ अप्रैल को मिलेगी राहत
मौसम विभाग के अनुसार 8 अप्रैल को पश्चिमी विभोर सक्रिय होने के कारण मौसम में आंशिक बदलाव हो सकता है। इसके अनुसार पंजाब के कुछ जिलों में हल्के बादल और बारिश होने की संभावना जताई जा रही है जिसके कारण लोगों को फिर से गर्मी से कुछ हद तक आसानी राहत मिलेगी।
तापमान पर एक नजर
- बठिंडा में दिन का तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस
- चंडीगढ़ में दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस
- पटियाला में 35.1 डिग्री सेल्सियस
- लुधियाना में 34.6 डिग्री सेल्सियस
- फरीदकोट 34.5 डिग्री सेल्सियस
- फिरोजपुर में 34.5 डिग्री सेल्सियस
- जालंधर 33.0 डिग्री सेल्सियस
- मोगा में 33.1 डिग्री सेल्सियस
- मोहाली में 33.0 डिग्री सेल्सियस
- अमृतसर में 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
- भाजपा के इशारे पर चुनाव आयोग… अखिलेश यादव ने एक बार फिर चुनावी प्रक्रिया पर उठाए सवाल, जानिए ऐसा क्या कहा?
- ‘इस्लामोफोबिया’ पर संयुक्त राष्ट्र में चर्चा, भारत ने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा-हम धर्म के नाम पर हिंसा के खिलाफ, लेकिन एक ही धर्म पर फोकस न करें
- CG Morning News : MP के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल का छत्तीसगढ़ दौरा… विधानसभा में धर्म स्वातंत्र्य बिल होगा पेश… सचिन पायलट आएंगे रायपुर… कांग्रेस करेगी विधानसभा का घेराव, शंकर नगर रोड 9 घंटे रहेगी बंद…
- MP पुलिस में बंपर भर्ती: 10 हजार पदों पर होगी भर्ती, 7500 आरक्षक, 1 हजार ड्राइवर, 1200 मिनिस्ट्रियल स्टाफ के पद शामिल
- पश्चिम बंगाल में BJP कार्यकर्ताओं का पार्टी कार्यालय में फूटा गुस्सा, कैंडिडेट को हटाने की मांग को लेकर जमकर काटा बवाल

