पश्चिम एशिया में चल रही ईरान-इजरायल और अमेरिका की जंग ने पूरी दुनिया पर असर डाला है। इससे जहां एक ओर वैश्विक मंदी का खतरा दिखने लगा है वहीं कच्चे तेल की कीमतों में भी बेतहाशा तेजी देखी जा रही है। जिसका असर भारतीय करेंसी पर भी पड़ रहा है। डॉलर के मुकाबले रुपया लगातार कमजोर हो रहा है। इसे लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार का घेराव किया।
रायबरेली से सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर एक पोस्ट कर आंकड़े शेयर करते हुए केंद्र की मोदी सरकार का घेराव किया। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि भले ही केंद्र सरकार कैसे भी दावे करे, लेकिन असल हकीकत कुछ और ही है।
राहुल गांधी ने क्या लिखा?
उन्होंने लिखा, ‘रुपये का डॉलर के मुकाबले कमजोर होकर 100 की तरफ बढ़ना और इंडस्ट्रियल फ्यूल की कीमतों में तेज बढ़ोतरी- ये सिर्फ आंकड़े नहीं, आने वाली महंगाई के साफ संकेत हैं। सरकार चाहे इसे ‘नॉर्मल’ बताए, लेकिन हकीकत ये है कि उत्पादन और ट्रांसपोर्ट महंगे होंगे। एमएसएमई को सबसे ज्यादा चोट लगेगी। रोजमर्रा की चीजों के दाम बढ़ेंगे। एफआईआई का पैसा और तेजी से बाहर जाएगा,जिससे शेयर बाजार पर दबाव बढ़ेगा।’
हर परिवार की जेब पर इसका सीधा और गहरा असर पड़ना तय
इतना ही नहीं, राहुल गांधी ने आगे कहा कि यानी हर परिवार की जेब पर इसका सीधा और गहरा असर पड़ना तय है। और यह सिर्फ वक्त की बात है, चुनाव के बाद पेट्रोल, डीजल, और एलपीजी की कीमतें भी बढ़ा दी जाएंगी। मोदी सरकार के पास न दिशा है,न रणनीति कुछ है तो सिर्फ बयानबाजी है। सवाल यह नहीं कि सरकार क्या कर रही है और यह है कि आपकी थाली में क्या बचा है।
पहले भी उठाई थी यही बात
आपको बता दें कि पिछले दिनों कांग्रेस सांसद ने कहा था कि दुनिया तेजी से बदल रही है। संकट हमारे दरवाजे पर है। अगर सरकार ने तुरंत कदम नहीं उठाए तो एलपीजी, पेट्रोल और डीजल करोड़ों भारतीय परिवारों के लिए बड़ी समस्या बन जाएंगे। सच्चाई साफ है कि केंद्र सरकार ने भारत की ऊर्जा सुरक्षा से समझौता कर दिया है। उन्होंने यह भी कहा था कि कमजोर और दिशाहीन विदेश नीति ने देश को इस खतरनाक स्थिति में ला खड़ा किया है। अब समय है सच बताने का और देश को तैयार करने का। वरना इसकी कीमत भारत के आम लोग चुकाएंगे।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

