Petrol Diesel Shortage Rumors Rajasthan: राजस्थान के सलूंबर जिले समेत कई शहरों में सोमवार देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह जंगल में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते पेट्रोल पंपों पर वाहनों की किलोमीटर लंबी कतारें लग गई। आलम यह था कि लोग सिर्फ गाड़ियों की टंकी ही नहीं, बल्कि केन, बोतल और कैंपर में भी तेल भरवाने के लिए एक-दूसरे से भिड़ते नजर आए। दरअसल, इस भगदड़ के पीछे ईरान-इजरायल युद्ध के कारण सप्लाई रुकने का डर बताया जा रहा है।

बता दें कि सलूंबर के अलावा जयपुर, बीकानेर और डूंगरपुर में भी यही हाल रहा। लोग इस डर में हैं कि खाड़ी देशों में छिड़ी जंग की वजह से भारत में पेट्रोल-डीजल का संकट खड़ा हो जाएगा। सूत्रों ने बताया कि अचानक बढ़ी इस मांग की वजह से कई पंपों पर Dry (तेल खत्म) जैसी स्थिति बन गई और सड़कों पर भारी ट्रैफिक जाम लग गया। प्रशासन को मोर्चा संभालने के लिए सड़कों पर उतरना पड़ा।
CM भजनलाल का बड़ा एलान: प्रदेश में तेल-गैस की कोई कमी नहीं
गौरतलब है कि बिगड़ते हालातों को देखते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को अपने आवास पर एक हाई-लेवल मीटिंग बुलाई। सीएम ने साफ शब्दों में कहा प्रदेश में पेट्रोल, डीजल, गैस और उर्वरक (खाद) की कोई कमी नहीं है। जो भी दुकानदार या डिपो होल्डर अवैध भंडारण, रिफिलिंग या कालाबाजारी करेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। सीएम ने जनता से अपील भी की है कि जनता किसी भी तरह की आर्टिफिशियल शॉर्टेज या अफवाहों पर ध्यान न दें।
LPG के लिए 24 घंटे हेल्पलाइन जारी
दरअसल, गैस की किल्लत की खबरों के बीच सरकार ने एलपीजी आपूर्ति की समस्याओं के लिए हेल्पलाइन नंबर 181, 112 और 14435 जारी किए हैं, जो 24 घंटे चालू रहेंगे।
पढ़ें ये खबरें
- कलेक्टर कार्यालय से लेकर बस स्टैंड तक वॉटर कूलर बंद, नपा सीएमओ ने कहा- कुछ सामग्री की कमी, जल्द बनाया जाएगा
- AIIMS में 10 दिन भर्ती रहने के बाद हरीश राणा ने ली अंतिम सांस, 13 साल से कोमा में थे, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर इच्छामृत्यु का पहला मामला
- ग्वालियर की ‘अनुष्का शर्मा’ ने किया MP का नाम रोशन, T20 में सिलेक्शन के बाद CM डॉ. मोहन ने मुलाकात कर दी बधाई
- ट्रंप और मोदी ने मध्य-पूर्व संकट पर चर्चा की, होर्मुज जलडमरूमध्य को खुला रखने पर दिया जोर
- चैत्र नवरात्रि 2026: CM धामी ने 1100 कन्याओं का किया पूजन, कहा- सभी नागरिक बेटियों की रक्षा, शिक्षा और प्रगति का संकल्प लें

