फगवाड़ा मेयर चुनाव : फगवाड़ा के नागरिकों को आज नया मेयर मिल जाएगा। 25 जनवरी को स्थगित हुई मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव के बाद जालंधर डिवीजन के कमिश्नर ने 1 फरवरी को शाम 4 बजे फगवाड़ा नगर निगम ऑडिटोरियम में बैठक आयोजित करने का नोटिस जारी किया था।
इस बैठक में सबसे पहले वार्ड नंबर 12 और 13 के काउंसलरों को संविधान के प्रति वफादारी की शपथ दिलाई जाएगी, जिसके बाद मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव किया जाएगा।
पिछली बैठक में हुआ था हंगामा
25 जनवरी को शपथ ग्रहण के बाद हुई बैठक में हुए हंगामे के कारण चुनाव स्थगित कर दिए गए थे। कांग्रेस ने इस घटना को लोकतंत्र की हत्या करार देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।

हाईकोर्ट का हस्तक्षेप
याचिका की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने जालंधर डिवीजनल कमिश्नर पर 25 जनवरी को चुनाव न कराने के लिए सख्त टिप्पणी की थी। इसके साथ ही, जस्टिस हरबंस लाल को चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया।
राजनीतिक मुकाबला
पंजाब के अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, जालंधर और फगवाड़ा में हुए नगर निगम चुनावों में आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।
- PoK-अफगान बॉर्डर के पास चीन ने बसाया नया शहर, भारत ने कहा-इन प्रयासों से नहीं बदलेगी सच्चाई
- LSG vs GT IPL 2026: गुजरात ने लखनऊ को उसी के घर में दी पटखनी, 7 विकेट से जीता मुकाबला, कप्तान गिल और बटलर के अर्धशतक
- जिस मां की अर्थी को कंधा देने निकला था बेटा, खुद उसी के साथ पंचतत्व में हुआ विलीन
- पूर्व जिला पंचायत CEO की फर्जी फेसबुक आईडी से ठगी की कोशिश, वनरक्षक को लग्जरी सोफे का दिया लालच, FIR दर्ज
- UP में विकास की बयारः योगी सरकार 49 बस स्टेशनों का करेगी विश्वस्तरीय पुनर्विकास, PPP मॉडल पर फेज-2 परियोजना को मंजूरी
