Phone Hijack Scam In Mumbai: साइबर ठगी (cyber fraud) के नये पैटर्न का मामला सामने आया है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में ठगों ने ‘फोन हाईजैक स्कैम’ कर 78 वर्षीय दादी के खाते से 25 लाख उड़ा दिए। साइबर ठगों ने खुद की पहचान बिजली विभाग के कर्मचारी के रूप में बताई और सिर्फ 13 रुपये की पेमेंट करने की बात कही। साइबर ठगों ने विक्टिम को एक APK फाइल सेंड की और डाउनलोड करने के लिए कहा। फाइल को डाउनलोड करते ही महिला के मोबाइव का एक्सेस ठगों को मिल गया। उसके बाद खाते से 25 लाख रुपये निकाल लिए।
महिला को जैसे ही 25 लाख रुपये कटने का मैसेज मिला, उसके बाद वह समझ गईं कि साइबर ठगी का शिकार हो चुकी हैं। बुजुर्ग महिला ने 21 मार्च को मुंबई में आकर कंप्लेंट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने बताया है कि मार्च महीने के दौरान वह केरल घूमने गईं थीं। इस दौरान उनको को एक अनजान शख्स का कॉल आया, जिसने बताया कि वह बिजली विभाग से बोल रहा है। इसके बाद उसने कहा कि बिजली कनेक्शन पर नाम अपडेट कराने के लिए सिर्फ 13 रुपये की पेमेंट करनी होगी।
साइबर ठगों ने विक्टिम को एक APK फाइल सेंड की और डाउनलोड करने के बाद केवाईसी कंप्लीट करने को कहा है। विक्टिम ने जैसे ही एपीके फाइल को डाउनलोड किया, उसके बाद स्कैमर्स को महिला के फोन का एक्सेस मिल गया, जिसे फोन हाईजैक भी कह सकते हैं। आरोपी ने इसके बाद महिला को अपने क्रेडिट कार्ड की डिटेल्स एंटर करने को कहा। इसके बाद बैंक खाते की डिटेल्स एंटर करने को कहा। फिर महिला के अकाउंट से 25 लाख रुपये कटौती हो गई। महिला को जैसे ही 25 लाख रुपये कटने का मैसेज मिला, उसके बाद वह समझ गईं कि साइबर ठगी का शिकार हो चुकी हैं। बुजुर्ग महिला ने 21 मार्च को मुंबई में आकर कंप्लेंट दर्ज कराई है।
साइबर ठगों से इन तरीकों से रहें सावधान
साइबर ठग आम लोगों को शिकार बनाने के लिए अलग-अलग तरीकों का इस्तेमाल करते हैं। आइए इन तरीके और उनसे बचाव के उपाय जानते हैंः-
- फिशिंग लिंक: साइबर ठग विक्टिम को लूटने के लिए फर्जी SMS, ईमेल या APK फाइल को सेंड करते हैं। इसके बाद डेटा चोरी करते हैं।
- मैलवेयर ऐप्स : साइबर स्कैमर्स लोगों को लूटने के लिए नकली ऐप का भी यूज करते हैं, जिसे वे थर्ड पार्टी या WhatsApp के जरिए APK फाइल सेंड करते हैं। इसके बाद फोन का कुछ एक्सेस मिल जाता है।
- OTP/कॉल स्कैम: साइबर ठग भोले-भाले लोगों का बैंक खाता खाली करने के लिए OTP स्कैम का भी सहारा लेते हैं। आरोपी अलग-अलग ट्रिक का यूज करके आपका बैंक खाता खाली कर सकता है। इसके लिए जरूरी है कि बैंकिंग ओटीपी किसी भी अन्य शख्स के साथ शेयर ना करें।
- सिम स्वैम : सिम स्वैपिंग के भी कई केस सामने आए हैं, जहां विक्टिम के सिम कार्ड का डुप्लीकेट सिम जारी करा लिया जाता हैय़ इसके बाद बैंकिंग संबंधित सभी ओटीपी आदि हैकर्स के पास पहुंचने लगती हैं।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

