Phulera Dooj 2026 : फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाने वाला फुलेरा दूज इस बार 19 फरवरी यानी आज मनाया जा रहा है. यह पर्व होली के आगमन का प्रतीक भी है. शास्त्रों में अबूझ मुहूर्त की संज्ञा दी गई है, यानी इस दिन विवाह, गृह प्रवेश, संपत्ति क्रय या मांगलिक कार्यों के लिए किसी शुभ मुहूर्त को देखने की जरूरत नहीं है. धर्म शास्त्रों में फुलेरा दूज को मंगलकारी माना गया है.

आज से होली की शुरुआत

इस दिन भगवान श्री कृष्णा और राधा के प्रेम से जुड़ा जाता है. ब्रज क्षेत्र में इसदिन से होली की शुरुआत होती है. इस दिन राधा कृष्ण की पूजा करने से उनके रिश्तों में मजबूती आती है. शास्त्रों के बताइए साल में आने वाले पांच स्वयं सिद्ध मुहूर्त भी शामिल है. इसका मतलब यह है कि इस दिन बिना पेंशन देख भी मंगल कार्य किया जा सकते हैं.

फुलेरा दूज का शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त 5:15 बजे से 6:05 बजे तक.
  • अमृत काल दोपहर 1:40 से 2:34 बजे तक.
  • विजय मुहूर्त दोपहर 2:28 बजे से 3:13 बजे तक.
  • गोधूलि मुहूर्त शाम 6:12 बजे से 6:37 बजे तक.