संसद का बजट सत्र जारी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर चर्चा जारी है, लेकिन विपक्ष लगातार हंगामा कर रहा है, जिससे सदन की कार्यवाही में बाधा पहुंच रही है। इस बीच केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने आज सदन में भारत और अमेरिका के बीच हुए लेटेस्ट ट्रेड डील पर आधिकारिक रूप से बयान भी जारी किया। वहीं, आज शाम लोकसभा में पीएम नरेंद्र मोदी भी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देंगे।
पीयूष गोयल जब ट्रेड डील पर जवाब दे रहे थे, तब भी सदन में विपक्षी सांसदों द्वारा लगातार हंगामा किया जा रहा था। लोकसभा अध्यक्ष ने उन्हें शांत कराने की पूरी कोशिश भी की, लेकिन वे शांत होने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद लोकसभा की कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। अब यह देखना है कि लोकसभा की कार्यवाही जब दोबारा शुरू होगी, तब क्या माहौल रहता है।
किसानों को कोई नुकसान नहीं होगा- पीयूष गोयल
भारत-अमेरिका के बीच हुए ट्रेड डील को लेकर लोकसभा में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि कृषि और खाद्य क्षेत्रों में भारत के हितों का ध्यान खा गया है। इस डील से किसानों को कोई नुकसान नहीं होगा।
दोनों पक्षों ने विभिन्न स्तरों पर विस्तृत चर्चा की- पीयूष गोयल
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर लोकसभा में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, “…पिछले वर्ष, दोनों पक्षों के वार्ताकारों ने विभिन्न स्तरों पर विस्तृत चर्चा की। दोनों पक्षों के महत्वपूर्ण हितों को ध्यान में रखते हुए, यह स्वाभाविक है कि दोनों पक्ष अपने-अपने महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों की रक्षा करना और सर्वोत्तम संभव परिणाम सुनिश्चित करना चाहेंगे। चर्चा के दौरान, भारतीय पक्ष अपने संवेदनशील क्षेत्रों, विशेष रूप से कृषि और डेयरी के हितों की रक्षा करने में सफल रहा… एक वर्ष की चर्चा के बाद, दोनों पक्ष द्विपक्षीय व्यापार समझौते के विभिन्न क्षेत्रों को अंतिम रूप देने में सफल रहे।” लोकसभा में वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत पहलों को बढ़ावा देने में सहायक होगा।
हम सदन चलाने के लिए तैयार हैं- केसी वेणुगोपाल
कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा, “हम सदन चलाने के लिए तैयार हैं, लेकिन यह उन पर निर्भर करता है। अगर वे सदन को चलने नहीं देना चाहते, तो वे सदन के हर सदस्य को निलंबित कर सकते हैं।”
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


