Indoor Plants for Winters: सर्दियों में जब ठंड बढ़ जाती है और घरों के दरवाजे-खिड़कियां ज़्यादातर बंद रहते हैं, तब कुछ इनडोर पौधे (Indoor Plants) न सिर्फ हवा को शुद्ध करते हैं बल्कि वातावरण में नेचुरल वॉर्मथ बनाए रखने में भी मदद करते हैं. ये पौधे हवा में नमी संतुलित रखते हैं, कार्बन डाइऑक्साइड का स्तर घटाते हैं और कुछ तो हल्की गर्मी भी उत्पन्न करते हैं. आइए जानते हैं ऐसे कुछ पौधों के बारे में

स्नेक प्लांट (Snake Plant / सेंसिवेरिया)
यह पौधा रात में भी ऑक्सीजन छोड़ता है.हवा में मौजूद टॉक्सिन्स (जैसे फॉर्मलडिहाइड, बेंजीन) को सोखकर शुद्ध वातावरण बनाता है. इसकी उपस्थिति से कमरों में हवा का तापमान स्थिर बना रहता है.

मनी प्लांट (Money Plant / पोथोस)
हवा में नमी बनाए रखता है और गर्माहट का एहसास देता है.हीटर की वजह से जो ड्राइनेस आती है, उसे कम करने में मदद करता है.घर के किसी कोने में इसे रखना आसान है और देखभाल में भी कम मेहनत लगती है.

एरेका पाम (Areca Palm)
यह एक नेचुरल ह्यूमिडिफायर की तरह काम करता है. कमरे की हवा में नमी बढ़ाकर उसे गर्म बनाए रखता है. साथ ही बहुत सुंदर डेकोरेटिव पौधा भी है.

पीस लिली (Peace Lily)
हवा से जहरीले तत्वों को हटाता है और ऑक्सीजन का स्तर बढ़ाता है.सर्दियों में जब घर बंद रहते हैं, यह हवा को ताज़ा रखता है.इसकी सफेद कलियां घर को सुंदर भी बनाती हैं.

एलोवेरा (Aloe Vera)
तापमान संतुलित रखने के साथ हवा को साफ रखता है. यह कम रोशनी में भी पनप जाता है और सर्दियों में ज्यादा पानी नहीं मांगता.

रबर प्लांट (Rubber Plant)
यह कार्बन डाइऑक्साइड सोखकर कमरे की हवा को बेहतर बनाता है.मोटे पत्तों के कारण यह गर्मी को सोखकर धीरे-धीरे छोड़ता है, जिससे कमरे में हल्की गर्माहट रहती है.

ध्यान रखने योग्य बातें
1-पौधों को धूप या खिड़की के पास रखें ताकि दिन में थोड़ी नैचुरल लाइट मिले.
2-हफ्ते में एक-दो बार पानी दें (अधिक नहीं).
3-पत्तों को समय-समय पर साफ करते रहें ताकि वे ठीक से “सांस” ले सकें.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक
यह भी पढ़ें:
- रामवन मंदिर में खुलेआम अय्याशी: भगवान की मूर्ति के पीछे कपल ने किया गंदा काम, Video Viral होते ही मचा हड़कंप
- सागौन तस्करी के खिलाफ वन विभाग की सख्त कार्रवाई, 2 तस्करों के ठिकानों पर की छापेमारी, 5 लाख से अधिक की लकड़ी जब्त
- कफन बांधकर निकले छात्र, UGC के नए नियम लागू करने की मांग पर पटना में हंगामा
- NSD में फिल्म के प्रमोशन के दौरान इमोशनल हुए Sanjay Mishra, कहा- मुझे याद है एक बार Irrfan Khan को परफॉर्म करते हुए…
- संजय कुमार ने भोपाल पुलिस कमिश्नर का संभाला कार्यभार: हरिनारायण मिश्र ने कराया पदभार ग्रहण, जानें कौन हैं यह IPS अफसर


