PM Kisan Samman Nidhi Yojana : देश के किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत बड़ी राहत की खबर है. सरकार जल्द ही योजना की 22वीं किस्त जारी कर सकती है. खास बात यह है कि 41 लाख से ज्यादा किसानों को राहत देते हुए बिना फार्मर आईडी के भी किस्त का पैसा मिलने की बात सामने आई है. हालांकि सरकार की ओर से अभी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन पिछले वर्षों के रिकॉर्ड को देखें तो यह किस्त फरवरी के आखिरी सप्ताह में जारी हो सकती है.

कब आ सकती है 22वीं किस्त?
पिछले वर्षों की तारीखों पर नजर डालें तो:
- 2025 में 19वीं किस्त 24 फरवरी को जारी हुई थी.
- 2024 में 16वीं किस्त 28 फरवरी को ट्रांसफर की गई थी.
- 2023 में 13वीं किस्त 27 फरवरी को किसानों के खातों में भेजी गई थी.
इन आंकड़ों के आधार पर संभावना है कि 22वीं किस्त भी फरवरी के अंतिम सप्ताह में किसानों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए भेजी जा सकती है.
कितनी मिलती है राशि?
इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है. यह राशि तीन बराबर किस्तों में दी जाती है, यानी हर चार महीने में 2,000 सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाते हैं. यह पूरी तरह केंद्र सरकार द्वारा फंडेड योजना है.
21वीं किस्त में कितना पैसा मिला?
योजना की 21वीं किस्त 19 नवंबर को जारी की गई थी. उस समय 9.35 करोड़ से ज्यादा किसानों के खातों में 18,000 करोड़ से अधिक की राशि ट्रांसफर की गई थी. अब तक पहली 20 किस्तों में करीब 11 करोड़ किसान परिवारों को लगभग 3.70 लाख करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं.
22वीं किस्त का स्टेटस कैसे चेक करें?
किसान आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाकर लेटेस्ट अपडेट देख सकते हैं.
Beneficiaries List चेक करने का तरीका:
- वेबसाइट पर जाएं.
- ‘Beneficiaries List’ पर क्लिक करें.
- अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव चुनें.
- ‘Submit’ पर क्लिक करें.
- इसके बाद पात्र किसानों की पूरी सूची स्क्रीन पर दिखाई देगी.
पैसा समय पर पाने के लिए क्या करें?
- आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक होना जरूरी है.
- वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर “Know Your Status (KYS)” जरूर चेक करें.
- किसान ‘Kisan eMitra’ चैटबॉट के जरिए भी अपनी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
- सरकार हर किस्त से पहले लाभार्थियों की सूची अपडेट करती है, इसलिए समय-समय पर स्टेटस देखना जरूरी है.
योजना की शुरुआत कब हुई?
पीएम किसान योजना की शुरुआत 1 दिसंबर 2018 को की गई थी. इसका मकसद छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक मदद देना है, ताकि वे खेती से जुड़ी जरूरतों को पूरा कर सकें. कुल मिलाकर, 22वीं किस्त को लेकर किसानों में उत्साह है. जिन किसानों के दस्तावेज पूरे हैं. बैंक डिटेल्स सही हैं, उन्हें जल्द ही 2,000 की अगली किस्त मिलने की उम्मीद है. किसानों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपना स्टेटस चेक करते रहें, ताकि किसी भी तरह की दिक्कत से बचा जा सके.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


