PM Kisan Scam Rajasthan: राजस्थान के लाखों अन्नदाताओं के हक पर करोड़ों की सेंधमारी का बड़ा मामला सामने आया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में 440 करोड़ रुपये की गड़बड़ी का खुलासा होने के बाद पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया है।

दरअसल, सरकार ने साफ कर दिया है कि यह किसानों के पसीने की कमाई पर डाका है और इसमें शामिल किसी भी सिंडिकेट को बख्शा नहीं जाएगा। गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने आज जयपुर में मीडिया से चर्चा करते हुए जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
कौन है इस 440 करोड़ की साजिश के पीछे?
बता दें कि इस घोटाले के तार बैंक कर्मचारियों से लेकर संगठित गिरोहों तक जुड़े होने की आशंका है। मंत्री बेढम ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जांच की आंच उन सभी तक पहुंचेगी जिन्होंने फर्जी तरीके से अपात्र लोगों को फायदा पहुंचाया या असली किसानों का पैसा डकार लिया। फिलहाल जांच एजेंसियां अब उन खातों को खंगाल रही हैं जहां से पैसा डायवर्ट किया गया। साथ ही दोषियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिए पुलिस और कृषि विभाग की संयुक्त टीम बनाई गई है।
गौरतलब है कि घोटाले की खबर के बीच सरकार ने किसानों को बड़ी राहत भी दी है। दरअसल, भजनलाल सरकार ने मुख्यमंत्री सम्मान निधि को जोड़कर अब सालाना सहायता राशि को 6 हजार से बढ़ाकर 8 हजार रुपये कर दिया है। जानकारी के अनुसार सरकार का इरादा इस राशि को चरणबद्ध तरीके से 12 हजार रुपये प्रति वर्ष करने का है। जिन पात्र किसानों का पैसा तकनीकी कारणों से फंसा है, उन्हें तुरंत भुगतान करने के निर्देश विभागों को दे दिए गए हैं।
पढ़ें ये खबरें
- भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर बड़ी कार्रवाई: बैंकॉक से लाया जा रहा 6 करोड़ का गांजा ज़ब्त, दो गिरफ्तार
- 55वां राष्ट्रीय सुरक्षा माह : छत्तौद गांव में सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम संपन्न, 350 से अधिक महिलाएं हुई शामिल
- एमपी कांग्रेस संगठन में नियुक्ति: 41 नगर अध्यक्ष और 4 जिलों की कार्यकारिणी का ऐलान, एक क्लिक में यहां देखें पूरी सूची…
- कर्ज से परेशान युवक बना ATM चोर : Youtube से सीखी ट्रिक, गैस कटर लेकर एटीएम मशीन काटने पहुंचा आरोपी गिरफ्तार, ऐसे हुआ मामले का खुलासा…
- तमिलनाडु में विराजमान अद्भुत दो मुखी हनुमान जी: एक नजर से मिटते रोग, दूसरी से बरसती कृपा

