ईरान युद्ध में उलझे डोनाल्ड ट्रंप को मजबूत साथी कनाडा ने जोर का झटका दिया है। कनाडाई प्रधानमंत्री मार्को कार्नी ने ऐलान किया है कि कनाडा अब अपनी 1 डॉलर रक्षा खर्च में से 70 सेंट अमेरिका भेजने की नीति का पालन नहीं करेगा। अभी तक कनाडा की 70 फीसदी रक्षा सौदे अमेरिका से संबद्ध थे। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का अड़ियल रवैया अब भारी उनके देश के ऊपर भारी पड़ता हुआ नजर आ रहा है। ईरान में उलझ चुके ट्रंप की मदद करने के नाटो सहयोगी पहले ही मना कर चुके हैं। अब अमेरिका के पड़ोसी कनाड़ा ने भी अमेरिका से अपनी रक्षा निर्भरता को कम करने का ऐलान किया है।
कनाडाई पीएम मार्क कार्नी ने कहा कि यह सामान्य राजनीति का समय नहीं है, बल्कि एकजुट होकर हम एक मजबूत कनाडा बनाएंगे, जिसे कोई भी हमसे छीन नहीं सकता.
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने शनिवार (11 अप्रैल, 2026) को कनाडाई रक्षा क्षेत्र में होने वाले खर्च की पुरानी व्यवस्था को खत्म करने का ऐलान कर दिया है. उन्होंने कहा कि कनाडा रक्षा खर्च के लिए अपने प्रत्येक डॉलर के 70 सेंट अमेरिका को भेजने वाली पुरानी व्यवस्था को खत्म करेगा. उन्होंने देश के सैन्य उद्योग को फिर से मजबूत करने और वाशिंगटन पर निर्भरता कम करने की योजना भी पेश की.
पीएम मार्क कार्नी का यह बयान उनके उस संदेश का नतीजा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि अमेरिका के रक्षा आपूर्तिकर्ताओं पर कनाडा की निर्भरता अब टिकाऊ नहीं रही. इसलिए उनकी सरकार का फोकस रक्षा सामग्रियों के घरेलू उत्पादन और कनाडाई सप्लायर्स को प्राथमिकता देकर स्थानीय स्तर पर रोजगार का निर्माण करना है.
कनाडाई PMO के मुताबिक, अक्टूबर 2025 के प्री-बजट संबोधन में उन्होंने कहा था, ‘कनाडाई सेना के लिए खर्च होने वाले प्रत्येक डॉलर में से 70 सेंट से ज्यादा अमेरिका को जाता है.’ वहीं, अप्रैल 2026 में उन्होंने इस बात को दोहराते हुए कहा, ‘अब ऐसा नहीं होगा कि कनाडा के सैन्य खर्च का 70 सेंट से अधिक हिस्सा अमेरिका को जाए.’
उन्होंने कहा, ‘यह सामान्य राजनीति का समय नहीं है, बल्कि एकजुट होकर हम एक मजबूत कनाडा बनाएंगे, जिसे कोई भी हमसे छीन नहीं सकता.’ राजनीतिक एकता की अपील करते हुए कहा कि देश तेजी से बदलती वैश्विक व्यवस्था, बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में तेज प्रगति जैसी चुनौतियों का सामना कर रहा है.
प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने मॉन्ट्रियल में लिबरल पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कनाडा को अपने रक्षा ढांचे और अर्थव्यवस्था को मजबूत करना होगा. उन्होंने कहा, ‘अब वह समय खत्म हो गया है जब कनाडा की सेना अपने हर डॉलर में से 70 सेंट अमेरिका को भेजती थी.’ पीएम कार्नी के इस बयान के बाद सम्मेलन में मौजूद लोगों ने खड़े होकर तालियां बजाईं.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

