PM Modi Assam Visit: पीएम नरेंद्र मोदी आज असम दौरे पर हैं। असम में होने वाले विधानसभा चुनाव और पूर्वोत्तर में स्थित बांग्लादेश से बदले राजनीति परिदृश्य के बीय प्रधानमंत्री का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। पीएम मोदी ने असम में धमाकेदार एंट्री ली। प्रधानमंत्री मोदी का प्लेन एयरपोर्ट स्ट्रिप पर नहीं ब्लकि मोरन हाईवे पर उतरा। पीएम का प्लेन डिब्रूगढ़ के पास मोरन बाइपास पर बनी ELF पर उतरा। यह एयरस्ट्रिप सैन्य रणनीति के लिए अहम है, क्योंकि यह इलाका चाइना बॉर्डर से लगभग 300km दूर ही है। इस दौरान राफेल-सुखोई और तेजस ने भी उड़ान भरी। पीएम मोदी का यह दौरा चीन-बांग्लादेश को भी सीधा मैसेज है, जो बार-बार पूर्वोत्तर का भारत से अलग करने की धमकी र उतरा । यह एयरस्ट्रिप सैन्य रणनीति के लिए अहम है, क्योंकि यह इलाका चाइना बॉर्डर से लगभग 300km दूर ही है।
पिछले तीन महीने में पीएम मोदी का यह तीसरा असम दौरा है। मोरन हाईवे पर पीएम की मौजूदगी में राफेल, सुखोई समेत 16 लड़ाकू विमान एरियल शो किया। इस दौरान विमान हाईवे से ही लैंडिंग और टेकऑफ करके दिखाया। डेमो 30 मिनट तक चला।
पीएम गुवाहाटी में ₹5,450 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन भी किया। असम में इसी साल विधानसभा चुनाव है। राज्य में 2016 से लगातार दो बार NDA की सरकार बनी है। इससे पहले 2001–2016 तक कांग्रेस की सरकार थी।

असम में बनी पूर्वोत्तर की पहली इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी
मोरन एयरस्ट्रिप NH-127 के 4.4 किलोमीटर लंबे हिस्से पर बनाई गई है। यह भारत की पहली इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) है, जो सेना और सिविल विमानों दोनों के लिए इस्तेमाल की जा सकती है। ELF का मतलब है कि युद्ध और इमरजेंसी जैसे हालात में हवाई जहाजों को हाईवे पर ही उतारा जाए और यहीं से उड़ान भरने की व्यवस्था हो। इससे सड़क का दोहरा फायदा होता है। रोजमर्रा के ट्रैफिक के साथ-साथ सैन्य जरूरतों के लिए।
डुअल-यूज इंफ्रास्ट्रक्चर के कॉन्सेप्ट पर तैयार ELF 40 टन तक के फाइटर एयरक्राफ्ट और 74 टन तक के मैक्सिमम टेक-ऑफ वेट वाले ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट को हैंडल करने में सक्षम है।

CM हिमंता बिस्वा सरमा ने पीएम का स्वागत किया
डिब्रूगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंच पर CM हिमंत बिस्वा सरमा और केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने स्वागत किया। PM मोदी डिब्रूगढ़ में मोरन बाईपास पर इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) पर उतरे।
नेशनल डेटा सेंटर का भी उद्घाटन किया
मोदी कामरूप जिले के अमिंगांव में पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए नेशनल डेटा सेंटर का भी उद्घाटन किया। 8.5 मेगावॉट की स्वीकृत क्षमता और प्रति रैक औसतन 10 किलोवॉट क्षमता वाला यह अत्याधुनिक डेटा सेंटर विभिन्न सरकारी विभागों के महत्वपूर्ण डिजिटल अनुप्रयोगों की मेजबानी करेगी और अन्य राष्ट्रीय डेटा केंद्रों के लिए डिजास्टर रिकवरी सेंटर के रूप में भी काम करेगी। इससे पूर्वोत्तर राज्यों में नागरिक सेवाओं की डिजिटल डिलीवरी को मजबूती मिलेगी। इसके अलावा, प्रधानमंत्री आईआईएम गुवाहाटी का उद्घाटन करेंगे, जिससे क्षेत्र में उच्च और प्रबंधन शिक्षा को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
PM मोदी ब्रह्मपुत्र नदी पर बने कुमार भास्कर वर्मा सेतु का उद्घाटन करेंगे
PM मोदी ब्रह्मपुत्र नदी पर बने कुमार भास्कर वर्मा सेतु का उद्घाटन करेंगे, जिसे करीब 3,030 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। 6-लेन का एक्सट्राडोज़्ड प्रीस्ट्रेस्ड कंक्रीट पुल गुवाहाटी को नॉर्थ गुवाहाटी से जोड़ता है और यह नॉर्थईस्ट इंडिया में अपनी तरह का पहला ब्रिज है। इससे गुवाहाटी और नॉर्थ गुवाहाटी के बीच आने-जाने का समय सात मिनट रह जाएगा। इस इलाके भूकंप ज्यादा आते हैं, इसे देखते हुए, ब्रिज में फ्रिक्शन पेंडुलम बेयरिंग का इस्तेमाल करके बेस आइसोलेशन शामिल है। टिकाऊपन और लंबे समय तक चलने वाले स्ट्रक्चरल परफॉर्मेंस को पक्का करने के लिए हाई-परफॉर्मेंस स्टे केबल का इस्तेमाल किया गया है।
3,030 करोड़ की लागत से बने छह-लेन एक्स्ट्राडोज्ड प्री-स्ट्रेस्ड कंक्रीट
करीब ₹3,030 करोड़ की लागत से बने कुमार भास्कर वर्मा सेतु पूर्वोत्तर का पहला छह-लेन एक्स्ट्राडोज्ड प्री-स्ट्रेस्ड कंक्रीट (PSC) पुल है। ब्रह्मपुत्र नदी पर बना 1.24 किमी लंबा यह पुल गुवाहाटी और नॉर्थ गुवाहाटी को जोड़ेगा है। इसके शुरू होने से दोनों क्षेत्रों के बीच यात्रा समय घटकर लगभग सात मिनट रह जाएगा। यह इलाका भूकंपीय दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए पुल में बेस आइसोलेशन तकनीक और हाई-परफॉर्मेंस स्टे केबल्स का उपयोग किया गया है। साथ ही ब्रिज हेल्थ मॉनिटरिंग सिस्टम (BHMS) भी लगाया गया है, जिससे पुल की स्थिति की रियल-टाइम निगरानी संभव होगी।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


