आज महावीर जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर में सम्राट सम्प्रति म्यूजियम का उद्घाटन किया। पीएम ने म्यूजियम का दौरा करने के बाद राष्ट्रीय संत पूज्य आचार्य पद्मसागर सूरीश्वरजी का आशीर्वाद लिया। यहां जैन धर्म की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत प्रदर्शित की गई। पीएम ने अपने संबोधन में कहा- आज महावीर जयंती के पावन पर्व पर मुझे इस पवित्र जैन तीर्थ आने का सौभाग्य मिला है। मैं कोबा तीर्थ से सभी को महावीर जयंती की शुभकामनाएं देता हूं। सम्प्रति म्यूजियम के बारे में उन्होंने कहा- जहां एक ओर कुछ शासकों ने हिंसा को हथियार बनाकर शासन किया, वहीं सम्राट संप्रति ने सिंहासन पर बैठकर अहिंसा का विस्तार किया।
उन्होंने सत्य, अस्तेय और अपरिग्रह का प्रचार-प्रसार किया। इतने निस्वार्थ भाव से शासन को सेवा का माध्यम मानकर जीवन जीना, यह सीख हमें भारत के अतीत से ही मिलती है।
म्यूजियम में दो हजार से ज्यादा दुर्लभ चीजें
म्यूजियम में सात अलग-अलग विंग हैं, जहां दुर्लभ जैन चट्टानों, पत्थर और धातु की मूर्तियां, प्राचीन पांडुलिपियां, सिक्के, चांदी के रथ और मिनिएचर पेंटिंग प्रदर्शित की गई हैं। म्यूजियम में दो हजार से ज्यादा दुर्लभ चीजें रखी गई हैं, जो जैन धर्म के विकास और उसके सांस्कृतिक प्रभाव को दर्शाती हैं।
इस कार्यक्रम के बाद पीएम साणंद में कीन्स सेमीकॉन के आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली टेस्ट (ओएसएटी) का भी उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वाव-थराड में 20 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण करेंगे।
चिप्स को कैलिफोर्निया भेजा जाएगा
- पीएम के उद्घाटन के साथ ही कायन्स सेमीकंडक्टर प्लांट में प्रोफेशनल प्रोडक्शन शुरू हो जाएगा। पहला प्लांट भी फरवरी 2026 में साणंद में ही शुरू हुआ था।
- इस प्लांट में एडवांस्ड इंटेलिजेंट पावर मॉड्यूल (IPMs) बनाए जाएंगे, जिसका इस्तेमाल ऑटोमोबाइल और इंडस्ट्रियल डिवाइस में किया जाता है।
- हर मॉड्यूल में 17 चिप्स होंगे और इन्हें कैलिफोर्निया की कंपनी अल्फा और ओमेगा सेमीकंडक्टर को सप्लाई किया जाएगा।
- प्लांट के सभी फेज पूरे होने के बाद इसकी प्रोडक्शन कैपेसिटी प्रतिदिन 6.33 मिलियन यूनिट बनाने की होगी।
यह माइक्रोन टेक्नोलॉजी के बाद देश की दूसरी सेमीकंडक्टर यूनिट होगी, जो प्रोडक्शन शुरू करेगी।
वाव-थराड में 20 हजार करोड़ की परियोजनाएं
इसके बाद पीएम मोदी शाम करीब 4 बजे वाव-थराड पहुंचेंगे, जहां वे 20 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इन परियोजनाओं में बिजली, रेलवे, सड़क परिवहन, स्वास्थ्य, शहरी विकास, आदिवासी विकास और ग्रामीण विकास से जुड़े कार्य शामिल हैं।
प्रधानमंत्री अहमदाबाद-धोलेरा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे, जिसकी लागत 5,100 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है। यह एक्सप्रेसवे धोलेरा विशेष निवेश रीजन (DSIR) की समन्वय को मजबूत करेगा और औद्योगिक विकास को गति देगा। इसके अलावा वे इदार-बडोली बाइपास के चार लेन निर्माण और NH-754K के धोलेवीरा-मौवाना-वाव-सांतलपुर सेक्शन के उद्घाटन का शिलान्यास भी करेंगे। इन परियोजनाओं से पर्यटन स्थल, खासकर धोलेवीरा, तक पहुंच आसान होगी और लॉजिस्टिक्स नेटवर्क मजबूत होगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

