प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिवसीय मलेशिया दौरे पर जाएंगे. इसे मलेशिया में बसे भारतीय समुदाय में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. पीएम मोदी के स्वागत के लिए भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी की जा रही है, जिसमें एक रिकॉर्ड बनाने वाला डांस प्रदर्शन भी शामिल होगा. जानकारी के मुताबिक, कुआलालंपुर में आयोजित होने वाले इस स्वागत समारोह में करीब 800 कलाकार एक साथ मंच पर उतरेंगे. भारतीय मूल के लोग पारंपरिक परिधान में शास्त्रीय और लोक नृत्य पेश करेंगे. इस कार्यक्रम के जरिए भारतीय संस्कृति, एकता और विविधता को दर्शाया जाएगा. ये डांस परफॉर्मेंस मलेशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराने के उद्देश्य से तैयार किया जा रहा है.
रक्षा और व्यापार सहयोग पर द्विपक्षीय वार्ता होगी
ANI के अनुसार विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारत आगामी दौरे के दौरान रक्षा क्षेत्र में सहयोग के अवसरों की तलाश कर रहा है, जिसमें डार्नियर विमान की बिक्री, स्कार्पीन पनडुब्बियों और एसयू-30 विमानों की रखरखाव शामिल है. इस दौरे में पीएम मोदी मलेशिया में भारतीय प्रवासियों और अन्य व्यापार प्रतिनिधियों के साथ भी बातचीत करेंगे. मलेशिया भारत के लिए आसियान और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण भागीदार है और भारत की एक्ट ईस्ट नीति का एक प्रमुख स्तंभ है.
पीएम मोदी का तीसरा मलेशिया दौरा
मलेशिया में भारतीय मूल के लोगों की संख्या काफी ज्यादा है और ये समुदाय वहां की अर्थव्यवस्था, शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में अहम भूमिका निभा रहा है. प्रधानमंत्री मोदी पहले भी प्रवासी भारतीयों की भूमिका की सराहना कर चुके हैं. ये पीएम मोदी का तीसरा मलेशिया दौरा है और अगस्त, 2024 में द्विपक्षीय संबंधों की रणनीतिक साझेदारी के बाद का पहला दौरा है. कुल मिलाकर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मलेशिया दौरा भारत-मलेशिया संबंधों को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है. भव्य स्वागत और रिकॉर्ड डांस प्रदर्शन इस दौरे को खास और यादगार बनाने की कोशिश में है.
मलेशिया में भारत के उच्चायुक्त बी.एन. रेड्डी के अनुसार, पीएम मोदी के इस दौरे को लेकर मलेशिया में तैयारियां जोरों पर हैं और उत्साह चरम पर है, खासकर भारतीय प्रवासी समुदाय में, जो देश में सबसे बड़े प्रवासी भारतीय समुदायों में से एक है. प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा से व्यापार, वित्त, सुरक्षा और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के क्षेत्र में सहयोग को और बढ़ावा मिलने की उम्मीद है, साथ ही इससे जन-संबंध भी मजबूत होंगे.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


