सोहराब आलम, मोतिहारी। जहरीली शराब से हुई मौत और लोगों के बीमार होने के बाद मोतिहारी पुलिस ने शराब तस्कर और शराब माफियाओं के खिलाफ लगातार कड़ा एक्शन ले रही है। इस बीच जिला पुलिस ने अवैध शराब और स्प्रिट के खिलाफ बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। तरकौलिया थाना कांड संख्या 174/26 के तहत पुलिस ने जहरीली स्प्रिट सप्लाई करने वाले मुख्य सरगना को गिरफ्तार कर लिया है।
यूपी का है गिरफ्तार मुख्य सप्लायर
गिरफ्तार अपराधी का नाम सतीश चंद्र चौधरी है, जो ‘एसएस केमिकल्स’ का मालिक और मुख्य सप्लायर है। अवैध और जहरीले पदार्थों के निर्माण एवं बिक्री के मामले में पुलिस को इसकी लंबे समय से तलाश थी। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती (थाना-लालगंज) का रहने वाला सतीश, वर्तमान में गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके से अपना यह काला नेटवर्क संचालित कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अब आगे की कड़ी कानूनी कार्रवाई की तैयारी में है।
अब तक 10 लोगों के मौत की पुष्टि
बता दें कि जिले में बीते 1 अप्रैल से आज 6 अप्रैल तक जहरीली शराब का सेवन करने से 10 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, दो दर्जन से अधिक लोग सदर अस्पताल से लेकर निजी अस्पताल में भर्ती है, जिनका इलाज जारी है। इनमें से कुछ के आंखों की रोशनी भी चली गई है। जहरीली शराब कांड को लेकर सियासत भी खूब देखने को मिल रही है। विपक्ष के नेता जहां मृतका के परिजनों से जाकर मुलाकात कर रहे हैं। वहीं, सत्ता पक्ष के नेता इस मामले से दूरी बनाए हुए हैं।
पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी
बता दें कि जहरीली शराब कांड को लेकर पुलिस लगातार एक्शन ले रही है। पुलिस ने लगातार छापेमारी करते हुए अब तक इस मामले में खलीफा यादव और नागा यादव के साथ लगभग दर्जन भर शराब कारोबारियो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, बीते सोमवार (6 अप्रैल) को पुलिस की दबिश से परेशान होकर जहरीली शराब कांड के दो मुख्य सरगना सुनील शाह और कन्हैया यादव ने मोतिहारी न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था।
ये भी पढ़ें- बिहार में सुबह-सुबह भीषण हादसा, तेरहवीं में शामिल होने जा रहे तीन लोगों की दर्दनाक मौत
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

