अमृतसर। अमृतसर में आम आदमी पार्टी के सरपंच जरमल सिंह हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस केस में पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो राज्य के लोगो को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें से 2 छत्तीसगढ़ के रायपुर, 2 मोहाली और 3 तरनतारन से पकड़े गए हैं। आरोपियों को पकड़कर पंजाब लाया जा रहा है। इसकी जानकारी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने दी है।
आपको बता दें कि इस मामले में डीजीपी ने बताया कि तरनतारन के सुखराज और गुरदासपुर के कर्मजीत सिंह ने ही सरपंच को शादी में गोली मारी थी। इतना ही नहीं इस मर्डर के लिए विदेश में बैठे हैंडलर ने यह मर्डर करवाया था। वहीं रायपुर में गिरफ्तार किए गए 2 आरोपियों को वहां की लोकल कोर्ट में पेशकर 14 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया है जिसके बाद उन्हें पंजाब लाया जाएगा।

आपको बता दें कि तरनतारन के सरपंच जरमल सिंह अमृतसर में शादी में शामिल होने के लिए आए थे। इस दौरान 2 शूटर आए और उन्होंने सरेआम गोली मारकर सरपंच की हत्या कर दी थी।
- डिंडौरी सड़क हादसे पर CM डॉ. मोहन ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान, 5 लोगों की हुई थी दर्दनाक मौत
- सिलेंडर ब्लास्ट की भेंट चढ़ा तीन महीने का मासूम, एक ही घर के तीन चिराग बुझे
- जाति जनगणना को ठंडे बस्ते में डालना चाहती है सरकार, जयराम रमेश ने कहा- महिला आरक्षण में बदलाव से देश को गुमराह किया जा रहा
- टेंशन की कोई बात नहीं! गर्मी में बिजली व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए योगी सरकार ने कसी कमर, जानिए क्या है प्लान
- राजधानी में ‘महिला सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन: कौशल्या साय बतौर मुख्य अतिथि हुई शामिल, कहा- महिला सशक्तिकरण से ही दिव्यांगजनों का सर्वांगीण विकास संभव
