जालंधर। जालंधर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें पुलिस-गैंगस्टर में मुठभेड़ हुई है। इस दौरान एनकाउंटर में बदमाश घायल हुए और पकड़ाए गए। जानकारी के मुताबिक ये मुठभेड़ जांलधर के नूरपुर गांव के पास हुई है। पुलिस और गैंगस्टर गिरोह के सदस्यों के बीच आज मुठभेड़ हुई। इस दौरान एक आरोपी पुलिस एनकाउंटर में घायल हो गया, जबकि दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस से जानकारी से मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों के कब्जे से हथियार भी बरामद किए हैं। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि पुलिस टीम जब उन्हें पकड़ने के लिए मौके पर पहुंची, तो बदमाशों ने सरेंडर करने के बजाय अचानक पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों पक्षों के बीच करीब 10 से 11 राउंड फायरिंग हुई। इस दौरान ही बदमाशों को गोली लगी। अब उनसे पूछताछ की जा रही हैं ।
- अभिषेक बनर्जी ने गुप्त बातचीत का खोला काला चिट्ठा, हुमायूं कबीर के ‘मस्जिद कार्ड’ की पोल खोली
- हरियाणा में नगर निगम चुनाव का बिगुल जल्द: कल हो सकता है तारीखों का ऐलान, वार्डबंदी का विवाद सुलझा
- ‘यहां एक भी मियां नहीं रहता…’ सीएम योगी ने बदला मियांपुर का नाम, सपा सांसद ने जताई आपत्ति, कहा- यहां मुस्लिम मोहल्ले का नाम देवीस्थान है
- Bihar Politics: बिहार में सियासी हलचल तेज, CM नीतीश ने पार्टी विधायकों की बुलाई बड़ी बैठक
- डिंडोरी में बड़ा हादसा: कैप्सूल कंटेनर ने रौंदा, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

