चंडीगढ़.पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर कुखियत आरोपी अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। इस पर कई अपराधिक मामले लगे हुए हैं। अमृतपाल काफी समय से फरार चल रहा था। नशा तस्करी समेत कई हत्याओं ने यह शामिल था। इसकी तलाश पुलिस को काफी समय से थी।
भोमा में रहने वाला अमृतपाल कई गंभीर अपराधिक मामलों में शामिल है को ऑस्ट्रिया से भारत डिपोर्ट करवा कर हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार अमृतपाल सिंह एक भगोड़ा है जो ऑस्ट्रिया में अवैध रूप से रह रहा था। उसे पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे नई दिल्ली से हिरासत में लिया है।

यह लगे हैं आरोप
अमृतपाल सिंह पर कई गंभीर आरोप लगे हैं। वह हत्या, हत्या के प्रयास, नशीले पदार्थों की तस्करी और असला एक्ट सहित कई गंभीर अपराधों में शामिल है। आरोपी भारत से फरार था। उसकी पिछले लंबे समय से पंजाब पुलिस को तलाश थी। अब पुलिस ने उसे हिरासत में ले कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उम्मीद है कि पुलिस को इस दौरान कई और बड़े अपराधों के बारे में जानकारी मिलेगी।
- Bilaspur News Update : सेंधमारी कर 17 बकरे-बकरियां चोरी… अधिवक्ता से दिनदहाड़े 2 लाख की उठाईगिरी… अवैध रूप से संचालित दो क्लीनिक सील… रेल लाइन पर मिली आरक्षक की लाश…
- रक्षक बना भक्षक, जंगल की खामोशी में दफन हुई युवा बाघ की दहाड़, डिप्टी रेंजर निकला शिकारी गिरोह का हिस्सा…
- ‘सोनभद्र के भईल जर्जर हलतिया होअ, मंत्री जी सुनी ले पुकरिया…,’ सपा सांसद छोटेलाल ने संसद में गाया लोकगीत, सदन में गूंजे ठहाके, देखें वीडियो
- मध्य प्रदेश में 1 अप्रैल से महंगी होगी बिजली! अगले हफ्ते जारी होगा नया टैरिफ, जनता की जेब पर पड़ेगा भारी बोझ
- पटना में UGC रेगुलेशन की मांग और उच्च शिक्षा में 65% आरक्षण के लिए पटना में जुटे छात्र, राजभवन तक होगा शक्ति प्रदर्शन

