फरीदकोट। पंजाब में नशा तस्करी की खिलाफ बड़े पैमाने में मुहिम चलाई जा रही है। इसके लिए पुलिस टीम अलग-अलग जगह पर सर्चिंग अभियान कर रही है और नशा से जुड़े लोगों को पकड़ने का काम कर रही है। पहले भी पुलिस को सर्चिंग के दौरान बड़ी सफलता मिली है। इसी क्रम में आज बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन में चेकिंग की गई है।
आज फरीदकोट के तीनों सब-डिवीजनों जैतो, कोटकपूरा और फरीदकोट के बस स्टैंडों पर भी चेकिंग की गई। फरीदकोट के बस स्टैंड पर डी. एस.पी. राज कुमार के नेतृत्व में डॉग स्क्वायड की मदद से चेकिंग की गई साथ ही आने-जाने वाले यात्रियों के सामान की जांच करने के अलावा बस स्टैंड की पार्किंग में खड़े वाहनों की भी जांच की गई।
इस संबंध में एस.पी. जसमीत सिंह ने मीडिया को बताया कि नशे के खिलाफ युद्ध अभियान के तहत पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं, जिसके तहत कई नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा नशीला सामान भी बरामद किया गया है।

उन्होंने कहा कि नशा तस्करों के लिए सार्वजनिक परिवहन भी आवागमन का साधन बन जाता है। ऐसी स्थिति में बस स्टैंड रेलवे स्टेशन में आने जाने वाले लोगों पर भी नजर रखी जा रही है और लोगों से पूछताछ की जा रही है।पुलिस विभाग की माने तो जल्दी ही पंजाब में नशा तस्करी का कारोबार पूरी तरह से बंद किया जाएगा। इसके लिए नशा तस्करों के घर पर बुलडोजर भी चलाए गए हैं।
- चिंता की बात नहीं, पर्याप्त स्टॉक है : सीएस ने गैस आपूर्ति की स्थिति पर लिया फीडबैक, उपभोक्ताओं की मांग के अनुरूप उपलब्धता सुनिश्चित करने का दिया निर्देश
- HPV वैक्सीन के बाद फिर बिगड़ी तबीयत: 6 बच्चियां अस्पताल में भर्ती, परिजनों का आरोप- सरकारी योजना के लाभ के नाम पर ले गई थी आशा-आंगनवाड़ी कार्यकर्ता
- कृषक कल्याण वर्ष: CM डॉ. मोहन का बड़ा ऐलान- कृषि सम्मेलन के लिए कृषि विभाग देगा 5 लाख रुपए, सभी विधानसभा में होगा आयोजन
- CG Crime News : CSR फंड दिलवाने का झांसा देकर NGO कार्यकर्ता से करोड़ों की ठगी, अंतर्राज्यीय गैंग के 5 सदस्य गिरफ्तार
- 800 मेहमान, 52 डिश, एक प्लेट की कीमत 5000 : लखनऊ के 5 स्टार होटल में होगा कुलदीप यादव का रिसेप्शन, CM योगी समेत क्रिकेट जगत के सेलिब्रिटी होंगे शामिल

