एस आर रघुवंशी, गुना। मध्य प्रदेश के गुना में बीते दिन फसल बेचने गए किसानों से धक्का-मुक्की और मारपीट की घटना से बवाल मच गया है। भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य ने इसे लेकर नाराजगी जताई है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
दरअसल, लंबी छुट्टियों के बाद सोमवार को खुली कृषि उपज मंडी में गेहूं की बंपर आवक (7 हजार ट्राली) आने से अव्यवस्था फैल गई थी। मंडी परिसर भर जाने के कारण हजारों ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सड़कों पर खड़ी हो गईं और जाम की स्थिति बन गई। मंडी रोड और दशहरा मैदान रोड पूरी तरह जाम हो गए, जिससे आवागमन प्रभावित हो गया।

प्रशासन ने ट्रॉलियों की व्यवस्था के लिए दशहरा मैदान में पार्किंग, पानी और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराईं। इसके बाद उन ट्रालियों को दशहरा मैदान में ही डाक करवाई। गेहूं के दाम 3200 रुपए से गिरकर 2200–2600 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गए। कम भाव मिलने से नाराज किसानों ने एबी रोड पर चक्का जाम कर विरोध जताया। पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर सख्ती और समझाइश से जाम खुलवाया। किसानों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने कुछ किसानों के साथ मारपीट भी की।
कई किसानों ने बताया कि वे दो-दो दिन से मंडी में रुके थे, लेकिन उनकी फसल की नीलामी नहीं हो पाई। एसडीएम शिवानी पांडे की मौजूदगी में किसानों-व्यापारियों की बैठक हुई, जिसमें क्वालिटी के आधार पर दाम तय करने पर सहमति बनी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

