सुशील खरे, रतलाम। रतलाम पुलिस ने नशे के कारोबार पर पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी चोट की है। रतलाम जिले में एमडी ड्रग बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है, जहां से करोड़ों की नशीली सामग्री के साथ हथियार और जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। इस हाई-प्रोफाइल कार्रवाई में 16 लोगों को हिरासत में लिया गया है। मुख्य आरोपी दिलावर पठान और उसका भांजा इमरान को पुलिस ने भागते हुए पकड़ा।
READ MORE: जबलपुर में EOW का एक्शन: केनरा बैंक के 6 अधिकारी समेत 9 लोगों पर FIR, जानिए क्या है मामला
एसपी अमित कुमार के निर्देशन में पूरी कार्यवाही asp विवेक लाल ने की यह तस्वीरें रतलाम जिले के कालूखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम चिकलाना की हैं, जहां गुरुवार देर रात पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। करीब ढाई बजे रात, पूरी तरह गोपनीय तरीके से पुलिस टीम ने एक मकान पर दबिश दी, जहां एमडी ड्रग बनाने की अवैध फैक्ट्री संचालित की जा रही थी। छापेमारी के दौरान पुलिस को मौके से 10 किलो से अधिक तैयार एमडी ड्रग, भारी मात्रा में रॉ मटेरियल और नशा तैयार करने में इस्तेमाल होने वाला सामान मिला। इतना ही नहीं, पुलिस ने फैक्ट्री से 12 बोर की बंदूकें और 91 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं, जो इस बात की ओर इशारा करते हैं कि आरोपी किसी भी स्थिति से निपटने की तैयारी में थे।
READ MORE: दोस्त की मां से दुष्कर्म के आरोपी ने की खुदकुशी! फंदे पर लटका मिला शव, मृतक के परिजन ने झूठे केस में फंसाने का लगाया आरोप
इस कार्रवाई में पुलिस ने कुल 16 लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जब्त की गई एमडी ड्रग की कीमत घरेलू बाजार में 20 से 50 करोड़ रुपए तक आंकी जा रही है, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 100 से 200 करोड़ रुपए तक हो सकती है।
बताया जा रहा है कि यह मध्य प्रदेश का पहला मामला है, जब राज्य पुलिस ने खुद एमडी ड्रग बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क, सप्लाई चेन और इससे जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है, और आने वाले समय में इस मामले में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें


