रायपुर। बाउंड्रीवॉल तोड़कर जमीन पर कब्जा करने की शिकायत पर खम्हारडीह थाने में कांग्रेस के पूर्व पार्षद के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. 25 फरवरी से 2 मार्च के बीच घटित घटना पर पुलिस ने धारा 324-5,329,351-2 का अपराध दर्ज किया है.

यह भी पढ़ें : CG News : पसंद की लड़की से शादी की जिद, मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, 4 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO…

श्याम नगर तेलीबांधा निवासी 55 वर्षीय अनिल बालानी ने मंगलवार शाम को रिपोर्ट दर्ज कराई. प्रार्थी ने बताया कि शंकर नगर स्थित प.ह.नं.-110/63, खसरा नं.-1185/2/छः/2/1246/4 रकबा 0.202 हेक्ट. और खसरा नं.-1246/5 रकबा 0.049 हेक्ट. मिलाकर कुल रकबा 0.251 हे. है. भूमि विक्रेता से क्रय कर रजिस्ट्री 12/07/2006 से शांतिपूर्वक बगैर किसी विवाद व अवरोध के दाखिल-काबिज चले आ रहा हूँ. खरीदने से पहले मौके पर विक्रेता विक्टोरिया द्वारा खम्बे लगाकर तार फेंसिंग की हुई थी, तथा रजिस्ट्री पश्चात् मुझे भूमि का कब्जा प्रदान किया गया था. रजिस्ट्री पश्चात् मेरे द्वारा राजस्व अभिलेखों में विधिवत् अपना नामांतरण कराया गया.

सन् 2022 में अपनी भूमि का विधिवत् तहसील में आवेदन कर सीमांकन करवाने पश्चात् संविलियन का आदेश व नक्शे को बटांकित करवाकर नया खसरा जो कि 15013 रकबा 0.251 हे. प्राप्त हुआ. 02/03/2026 को दोपहर को वहाँ जाकर देखा की मेरी भूमि पर बाऊण्ड्रीवॉल को अवैधानिक रूप से तोड़ दिया गया है. जानकारी मिली कि राकेश धोतरे ने बाऊण्ड्रीवॉल को अवैधानिक रूप से तोड़कर कब्जा किया है. राकेश धोतरे से बात करने पर उसने कहा कि बाऊण्ड्रीवॉल मेरे द्वारा तोड़ा गया है. यह जमीन 60 वर्ष से मेरी है. तुम्हें जो करना है कर लो मेरा कोई भी कुछ नहीं बिगाड़ सकता.

अनिल बालानी ने पुलिस से निवेदन किया कि राकेश धोतरे ने उसकी भूमि की बाऊण्ड्रीवॉल को अवैधानिक रूप से तोड़कर आर्थिक नुकसान पहुंचाते हुए देख लेने की धमकी दी गई है, इसके लिये वैधानिक कार्रवाई की जाए.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m