बरनाला में अपहरण हुए दो वर्षीय बच्चा अब पूरी तरह सुरक्षित है। पुलिस ने बच्चे को उसके घर वालों को सौंप दिया है। इस गिरोह में 9 लोग थे जिन्हें गिरफ्तार किया है।
सोमवार को प्रेस कॉन्प्रेंस में डीआईजी पटियाला रेंज मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि एसएसपी आलम के नेतृत्व में बरनाला पुलिस ने वीना देवी, पत्नी धरविन्द्र कुमार, निवासी मालदा बिंदरिया, जिला सेखपुरा, बिहार हॉल आबाद झुग्गी बस्ती अनाज मंडी बरनाल से दो वर्षीय का अपहरण करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया गया व गिरोह के 9 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
इस गिरोह में कई तरह के साथी लोग थे मध्य प्रदेश से इन्हें गिरफ्तार किया गया है पंजाब और मध्य प्रदेश पुलिस के संयुक्त सहयोग से यह सफल ऑपरेशन हो पाया है।

पकड़े गए लोगों में दमनप्रीत सिंह उर्फ अमन उर्फ फूली निवासी जंडा वाला रोड़, नजदीक छोटी माता मंदिर बरनाला, आदित्य उर्फ नन्नी निवासी जंडा वाला रोड, बरनाला, मानव अरोड़ा निवासी राधा स्वामी वाली गली, बरनाला, कोहिनूर निवासी ढंडारी कलां, जिला लुधियाना, दविंदर सिंह निवासी माडल टाउन खन्ना, रोहित निवासी बिहार हाल आबाद रहैन मंडी खन्ना, दशरथ सिंह निवासी नाथूखेडी थाना सवारस जिला मंदोसर एमपी, रविंदर कौर निवासी ढंडारी कलां जिला लुधियाना व डाक्टर विकास तिवाडी निवासी दुर्गा गली लुधियाना का नाम शामिल है।
- चिंता की बात नहीं, पर्याप्त स्टॉक है : सीएस ने गैस आपूर्ति की स्थिति पर लिया फीडबैक, उपभोक्ताओं की मांग के अनुरूप उपलब्धता सुनिश्चित करने का दिया निर्देश
- HPV वैक्सीन के बाद फिर बिगड़ी तबीयत: 6 बच्चियां अस्पताल में भर्ती, परिजनों का आरोप- सरकारी योजना के लाभ के नाम पर ले गई थी आशा-आंगनवाड़ी कार्यकर्ता
- कृषक कल्याण वर्ष: CM डॉ. मोहन का बड़ा ऐलान- कृषि सम्मेलन के लिए कृषि विभाग देगा 5 लाख रुपए, सभी विधानसभा में होगा आयोजन
- CG Crime News : CSR फंड दिलवाने का झांसा देकर NGO कार्यकर्ता से करोड़ों की ठगी, अंतर्राज्यीय गैंग के 5 सदस्य गिरफ्तार
- 800 मेहमान, 52 डिश, एक प्लेट की कीमत 5000 : लखनऊ के 5 स्टार होटल में होगा कुलदीप यादव का रिसेप्शन, CM योगी समेत क्रिकेट जगत के सेलिब्रिटी होंगे शामिल

