शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी आज रायसेन जा रहे थे। लेकिन पुलिस ने उन्हें और कार्यकर्ताओं को रोक लिया। उन्होंने कृषि मेले में शामिल होने की अनुमति मांगी थी लेकिन परमिशन नहीं दी गई।

जीतू पटवारी ने पुलिस के रोके जाने पर कहा, ‘मैं कृषि मेले में जाना चाहता हूं। मैने कहा था शिवराज जी जब अनुमति देंगे तो में जाऊंगा। मैने पत्र भी लिखा और कहा था कि अनुमति नहीं मिली तो आखिरी दिन जाऊंगा। आज मुझे पुलिस अधिकारी का फोन आया कि सरकार नहीं चाहती कि आप जाएं। मुझे रोकने के लिए हजारों की संख्या में पुलिस रास्तों में खड़ी है।’

जीतू पटवारी ने आगे कहा, मुझे मेले में जाने के लिए अब तक समय नहीं मिला। मैं कृषि मेले में जाकर आधुनिकता को देखना चाहता हूं। किसानों ने 2 हजार रुपए से कम दाम में गेहूं मंडियों में बेचा। उन्हें भारी नुकसान हो रहा है। केंद्रीय कृषि मंत्री के नेतृत्व में मेला हो रहा है जिसमें नितिन गडकरी भी शामिल हुए।कांग्रेस बार बार किसानों के मुद्दे उठा रही है। इतना बड़ा मेला भारत सरकार ने लगाया है और देशभर के मंत्री आ रहे हैं।

पटवारी को रोकने अलर्ट मोड पर थी पुलिस

जीतू पटवारी के रायसेन दौरे से पहले पुलिस विभाग अलर्ट मोड पर नजर आई। भोपाल से रायसेन जाने वाले तमाम रूटों पर पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस की तैयारी की वजह से जीतू पटवारी कृषि मेले में नहीं पहुंच पाए।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m