बुलंदशहर में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अर्निया पुलिस और स्वाट टीम देहात ने संयुक्त अभियान में 6650 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 50 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।
पुलिस ने मौके से चार ब्रांड की कुल 745 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (पंजाब मार्का) जब्त की है। इसके अतिरिक्त, तस्करी में इस्तेमाल किया गया एक ट्रक और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई 30/31 जनवरी 2026 की रात को बुलंदशहर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई। स्वाट टीम देहात और थाना अर्निया पुलिस मानगोली मंदिर के पास चेकिंग कर रही थी, तभी मुखबिर की सूचना पर एक ट्रक को रोका गया।

गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचान संदीप सिंह पुत्र तेजा सिंह, निवासी ग्राम कुकड़ांव, थाना कुलदीवाल, जनपद बरनाला (पंजाब) और सरबजीत सिंह पुत्र भिंदर सिंह, निवासी ग्राम खारिकलां, थाना जमालपुर, जनपद लुधियाना (पंजाब) के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि तस्कर शराब की पेटियों को ट्रक के नीचे छिपाकर ऊपर चावल की बोरियां लाद देते थे, ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके। यह अवैध शराब पंजाब से लाकर झारखंड राज्य के विभिन्न स्थानों पर सप्लाई की जा रही थी। पुलिस इस मामले में अन्य संलिप्त अभियुक्तों की जानकारी जुटा रही है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
- ट्रम्प बोले- मुझे नहीं पता मैं कब तक जिंदा रहूंगा; बहुत लोगों की गोली के निशाने पर, मार-ए-लागो घटना के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप
- 8 वीं बोर्ड परीक्षा में नकल की शिकायत से मचा हड़कंपः CM हेल्पलाइन तक पहुंचा मामला
- Chhatisgarh Budget Session 2026 : वित्त मंत्री ओपी चौधरी पेश करेंगे बजट, मुख्यमंत्री समेत तीन मंत्री देंगे सवालों के जवाब, विपक्ष घेरने की तैयारी में …
- एआई समिट शर्टलेस प्रोटेस्ट: यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब गिरफ्तार, 20 घंटे तक लंबी पूछताछ के बाद दिल्ली पुलिस का एक्शन, आज ही कोर्ट में पेश करेगी
- दिल्ली MCD का बड़ा फैसला; अब खाली सामुदायिक भवनों और स्कूलों में निखरेगा हुनर, खुलेंगे स्किल सेंटर

