अजयारविंद नामदेव, शहडोल। बुढार थाना क्षेत्र के जैतपुर चौराहे पर नशे में हंगामा कर रहे एक युवक को काबू करने पहुंची पुलिस खुद ही सवालों के घेरे में आ गई। कार्रवाई के नाम पर पुलिस ने इंसानियत को किनारे रख पहले युवक को जबरन उठाकर वाहन में फेंका गया और फिर भीड़ के सामने लातों से पीटा। पूरा घटनाक्रम लोगों की नजरों के सामने हुआ और किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आते ही खाकी की बूटतंत्र वाली कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे है।
दुकान में नशे की हालत में हंगामा
घटना बुढार थाना अंतर्गत जैतपुर तिराहे की है, जहां विक्की गुप्ता की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में सुनील शुक्ला नशे की हालत में घुस गया और हंगामा करने लगा। युवक की हरकतों से परेशान लोगों ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को काबू में किया, लेकिन इसी दौरान एक पुलिस जवान ने युवक को पकड़कर न सिर्फ जबरन उठाया, बल्कि उसे वाहन में फेंकते हुए सार्वजनिक रूप से लात मारने लगा।
विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज
हालांकि, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुकानदार विक्की गुप्ता की शिकायत पर आरोपी सुनील कुमार के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

