संजय वाणी, अलीराजपुर। पुलिस ने उज्जैन के आरोपियों द्वारा रची गई फर्जी लूट की साजिश का खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि इस पूरे मामले में फरियादी और ड्राइवर ही मास्टरमाइंड थे, जिन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की झूठी कहानी बनाई।

समीर, शाहरुख और हर्ष-के साथ साजिश रची

पूछताछ में उज्जैन निवासी आरोपी ड्राइवर रवि ने खुलासा किया कि उस पर पुराने केस चल रहे थे और पैसों की जरूरत के चलते उसने इकबाल शाह व अन्य साथियों- समीर, शाहरुख और हर्ष-के साथ मिलकर यह साजिश रची। योजना के तहत अर्टिगा कार से आए साथियों ने चलते वाहन से ही पान मसाले के बॉक्स, नगदी और मोबाइल निकाल लिए, ताकि इसे असली लूट जैसा दिखाया जा सके।

पूछताछ में पूरा मामला फर्जी निकला

घटना को विश्वसनीय बनाने के लिए ड्राइवर अस्पताल में भर्ती हो गया, जबकि फरियादी ने बेहोश होने का नाटक किया। लेकिन पुलिस की जांच, साइबर तकनीक और कड़ी पूछताछ में पूरा मामला फर्जी निकला। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से ₹20 हजार नकद और करीब ₹2,30,000 का पान मसाला जब्त किया है। घटना में प्रयुक्त अर्टिगा कार बरामद हुई है। 1 फरार आरोपी शाहरुख की तलाश जारी है। आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश, झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करना और चोरी का मामला दर्ज किया गया है।

प्रदीप पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अलीराजपुर

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m